एक हार और सबकुछ खत्म! क्या Final में पहुंच पाएगा भारत, उलझ गए समीकरण

Updated on 03-03-2023 08:50 PM
इंदौर: होलकर स्टेडियम को टीम इंडिया का अभेद्य किला माना जाता था, लेकिन स्टीव स्मिथ ने कप्तानी संभालते ही इसे भेद दिया। इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट को तीसरे ही दिन 9 विकेट से जीत लिया। सीरीज में भारत अभी भी 2-1 से आगे है। चौथा टेस्ट 9 मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा। मगर उससे पहले मिली इस करारी हार के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत की दावेदारी खतरे में पड़ चुकी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल इस साल जून में इंग्लैंड के ओवल में होना है।
अगर भारत आखिरी टेस्ट हार जाता है तो क्या होगा?
इन हालातों में भी भारत डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने के लिए अच्छी स्थिति में होगा। हालांकि, उन्हें इंतजार करना होगा और देखना होगा और श्रीलंका के खिलाफ 9 मार्च से शुरू होने वाली सीरीज में न्यूजीलैंड की जीत की कामना करनी होगी। डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग में तीसरे स्थान पर मौजूद श्रीलंका अगर दोनों टेस्ट में कीवी टीम को हरा देता है तो वह WTC फाइनल में जगह बना लेगा।

अगर तीसरा टेस्ट ड्रॉ होगा तो क्या होगा?
यदि अहमदाबाद में 9 मार्च से शुरू होने वाल टेस्ट मैच ड्रॉ हुआ तो सीरीज में भारत को 2-1 से जीत मिलेगी। इसी के साथ इंडिया का जीत प्रतिशत घटकर 59 प्रतिशत रह जाएगा। हालांकि, तब भी श्रीलंका के पास WTC के फाइनल में भारत को पछाड़ने का एकमात्र मौका होगा न्यूजीलैंड के खिलाफ कमाल से होगा।

अगर श्रीलंका न्यूजीलैंड को 2-0 से हरा दें?

यह बेहद मुश्किल है कि लंकाई टीम न्यूजीलैंड को उसके घर में जाकर व्हाइटवॉश कर दे। लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। इंदौर में हार के बावजूद संभावनाएं भारत के पक्ष में हैं, लेकिन अहमदाबाद में एक हार भारत की उम्मीदों को झटका देने के लिए काफी है।

ऑस्ट्रेलिया की बम-बम जीत

बल्लेबाज ट्रेविस हेड और लाबुशेन ने 76 रन के टारगेट के लिए शानदार अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। पहली पारी में 3 तो दूसरी पारी में 8 विकेट लेने वाले नाथन लियोन को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी उस्मान ख्वाजा और ट्रेविस हेड ने पारी की शुरूआत की। हालांकि, ख्वाजा पहले ही ओवर में अश्विन के शिकार बने, लेकिन उसके बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने कोई मौका नहीं दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.