नगरीय चार्ज अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ आयोजित

Updated on 28-02-2026 01:18 PM

कोरबा। भारत सरकार के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन आज नगरीय निकायों के चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने कहा कि शासन द्वारा जनगणना हेतु दिशा-निर्देश तय कर समय-सीमा निर्धारित कर दी गई है, इन्हीं दिशा-निर्देशों और समय-सीमा को ध्यान रखकर जनगणना के कार्य सम्पन्न होंगे।

कलेक्टर ने कहा कि जनगणना कार्य में चार्ज अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। वे गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त कर सभी शंकाओं को दूर कर लें, ताकि जब वे प्रशिक्षण दें और टीम तैयार करें, तो जनगणना संबंधी कार्यों को बिना किसी त्रुटि या परेशानी के फील्ड पर क्रियान्वित करा सकें। उन्होंने चार्ज अधिकारियों से कहा कि जनगणना में घर-घर जाकर परिवार के मुखिया से जानकारी लेकर दर्ज करना है। वे जब प्रशिक्षण आयोजित करें तो फील्ड पर जाने वाले प्रगणकों एवं अन्य कर्मचारियों को अवश्य बताएं कि घर में जाकर सही जानकारी लेना और सही जानकारी देना ही जनगणना का उद्देश्य है। नगरीय क्षेत्रों के सभी घरों की गणना जरूरी है, ताकि जनगणना 2027 के तहत सही आँकड़े प्राप्त हो सकें।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर  दुदावत ने कहा कि जनगणना 2027 के लिए जिले में व्यापक तैयारी की जा रही है। पर्याप्त संख्या में मानव संसाधन के रूप में प्रगणक, पर्यवेक्षक और फील्ड ट्रेनर की व्यवस्था होगी। आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान कर राशि भी दी गई है। 1 मई से 30 मई तक चलने वाले जनगणना कार्य के लिए रूपरेखा तैयार कर चरणबद्ध प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। पहली बार जनगणना का कार्य डिजिटल माध्यम-मोबाइल में ऐप-से होगा, इसलिए विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की जा रही जानकारी को गंभीरता से समझें।

उन्होंने कहा कि जनगणना के दौरान संग्रहित जानकारी गोपनीय होती है, इसे किसी से साझा नहीं किया जा सकता। यह जानकारी अवश्य पहुँचे कि जनगणना से जुटाई गई जानकारी का किसी योजना की पात्रता-अपात्रता से कोई संबंध नहीं है और इससे किसी की पात्रता निर्धारण नहीं होगा। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के दौरान किसी की अनदेखी नहीं करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने सभी की भागीदारी आवश्यक बताते हुए टीमवर्क के साथ जनगणना कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त  आशुतोष पाण्डेय ने भी सभी से आग्रह किया कि प्रशिक्षण में दी जा रही प्रत्येक जानकारी को ध्यानपूर्वक सुनें और बिना किसी समस्या के जनगणना कार्य को सम्पादित कराएं।

प्रशिक्षण में जनगणना निदेशालय के संयुक्त निदेशक एवं राष्ट्रीय प्रशिक्षक  अशोक मिश्रा, मास्टर ट्रेनर  कैलाश पाण्डेय ने नगरीय चार्ज अधिकारियों को जनगणना परिचय, जनगणना पदाधिकारियों की भूमिका एवं कानूनी प्रावधान, कोष प्रबंधन, जनशक्ति एवं प्रचार गतिविधियाँ, जनगणना की आधारभूत संरचना, प्रक्रियाएँ, अवधारणाएँ एवं परिभाषाएँ, सीएमएमएस मॉड्यूल तथा उपयोगकर्ता पंजीकरण सहित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।

उन्होंने यह भी बताया कि जनगणना 2027 के दौरान अधिकृत वेबसाइट पर क्षेत्रवार प्रगणकों की जानकारी-पता एवं मोबाइल नंबर सहित उपलब्ध होगी। साथ ही एआई चैटबॉट के माध्यम से नागरिक अपनी शंकाओं का समाधान भी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने जनगणना के दौरान मकान की गणना के लिए निर्धारित मापदंड, परिवार की परिभाषा, जनगणना के फायदे, मकानों में नंबरिंग, चार्ज अधिकारियों के अधिकार व दायित्वों के बारे में बताया।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर  ओंकार यादव, उप संचालक  मोहन सिंह कँवर, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी, जिला एनआईसी अधिकारी  हेमंत जायसवाल तथा चार्ज अधिकारी के रूप में उपस्थित नगर पालिक निगम के जोन अधिकारी, नगरीय निकायों के सीएमओ आदि उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.