कभी छीनी थीं 9,000 नौकरियां, आज बन गए दौलत के शहंशाह, कहानी दुनिया के सबसे अमीर शख्स की

Updated on 07-03-2024 01:45 PM
फ्रांस के कारोबारी बर्नार्ड आरनॉल्ट दुनिया के सबसे बड़े रईस बन गए हैं। पहले उन्होंने टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क को पछाड़ा और अब वह जेफ बेजोस से भी आगे निकल गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक आरनॉल्ट की नेटवर्थ 197 अरब डॉलर के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। बुधवार को उनकी नेटवर्थ में 1.93 अरब डॉलर की तेजी आई। इस साल उनकी नेटवर्थ में 18.1 अरब डॉलर की तेजी आई है। आरनॉल्ट दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप 10 में शामिल एकमात्र गैर-अमेरिकी शख्स हैं।

​आरनॉल्ट का बिजनस

आरनॉल्ट दुनिया की सबसे बड़ी लग्जरी गुड्स कंपनी LVMH Moët Hennessy के सीईओ हैं। इस कंपनी में आरनॉल्ट और उनके परिवार की LVMH में 47.5% हिस्सेदारी है। इस लग्जरी हाउस के पास अभी 70 से अधिक ब्रांड हैं। इनमें Louis Vuitton, Christian Dior, Fendi, Moët & Chandon, Hennessy, Sephora और Veuve Clicquot शामिल हैं। Christian Dior में बर्नार्ड की 96.5 फीसदी हिस्सेदारी है। उनके आर्ट कलेक्शन में मॉडर्न और कन्टेंपररी पेंटिंग्स हैं, जिनमें पिकासो और वारहोल की पेंटिंग भी शामिल है।

​बिजनस की शुरुआत

पांच मार्च 1949 को जन्मे बर्नार्ड अरनॉल्ट ने साल 1984 में लग्जरी गुड्स मार्केट में कदम रखा था। उन्होंने एक टेक्सटाइल ग्रुप का अधिग्रहण किया जिसके पास क्रिश्चियन डायर (Christian Dior) का भी मालिकाना हक था। चार साल बाद उन्होंने इस कंपनी के बाकी बिजनस बेच दिए और एलवीएमएच (LVMH) में कंट्रोलिंग स्टेक खरीद लिया। कुछ साल पहले उन्होंने अमेरिका की जूलरी कंपनी Tiffany & Co को 15.8 अरब डॉलर में खरीदा। यह उनके ग्रुप की अब तक की सबसे बड़ी डील थी।

​'द टर्मिनेटर' के नाम से मशहूर

साल 1985 में आरनॉल्ट ने फ्रांस की सरकारी दिवालिया टेक्सटाइल कंपनी बुसॉक (Boussac) को खरीदा। इसके बाद उन्होंने दो साल के अंदर नौ हजार कर्मचारियों को निकाल दिया था। इससे आरनॉल्ट को 'द टर्मिनेटर' कहा जाने लगा। उन्होंने डियोर ब्रांड को छोड़कर ग्रुप की अधिकांश एसेट्स को बेच दिया और सिर्फ फैशन सेगमेंट पर ही अपना ध्यान केंद्रित किया। आरनॉल्ट पहले भी कई बार अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंचे हैं लेकिन ज्यादा समय तक वहां टिक नहीं पाए हैं। इस बार भी उनके ज्यादा देर तक टिकने की संभावना नहीं है क्योंकि बेजोस की नेटवर्थ उनसे केवल एक अरब डॉलर कम है।

​कौन-कौन हैं टॉप 10 में

अमीरों की लिस्ट में बेजोस 196 अरब डॉलर के साथ दूसरे और मस्क 189 अरब डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर हैं। मेटा प्लेटफॉर्म के मार्क जकरबर्ग (178 अरब डॉलर) चौथे, माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स (149 अरब डॉलर) पांचवें, स्टीव बालमर (139 अरब डॉलर) छठे, अमेरिका के दिग्गज इन्वेस्टर वॉरेन बफे (133 अरब डॉलर) सातवें नंबर, लैरी एलिसन (126 अरब डॉलर) आठवें, लैरी पेज (121 अरब डॉलर) नौवें और सर्गेई ब्रिन (115 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं। भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी 114 अरब डॉलर के साथ इस लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं जबकि अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी 103 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 13वें स्थान पर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली: मुंबई के जुहू में देश की सबसे बड़ी लग्जरी होम डील में से एक ने सबका ध्यान खींचा है। एंजल वन के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश…
 22 September 2026
नई दिल्ली: देश के ऑटो मार्केट में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक ऑटो मार्केट में लौट रहे हैं। चालू वित्त वर्ष…
 22 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईपीओ के 5.71 गुना…
 22 September 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों की संख्या आय दिन बढ़ती दिख रही है। मार्केट के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय लोग म्यूचुअल…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक ने सीईओ पद के लिए आरबीआई को दो नाम भेजे हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO अनूप बागची और HDFC बैंक के…
 22 September 2026
नई दिल्ली: हम जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो सबसे पहला काम उसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए उसपर टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवाते हैं। दुकान…
 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
Advt.