कभी 2000 रुपये उधार लेकर शुरू किया था कारोबार, आज भारत की सबसे बड़ी फार्मा कंपनी के हैं मालिक

Updated on 21-11-2023 02:33 PM
नई दिल्ली: कुछ कर गुजरने का हौसला हो तो आपके रास्ते कोई नहीं रोक सकता है। अगर कोई हार न माने और लगातार प्रयास करता रहे तो सफलता मिलना निश्चित है। ऐसा ही कुछ ऐसा ही कर दिखाया है देश की सबसे बड़ी फार्मा कंपनी Sun Pharmaceutical के संस्थापक और एमडी दिलीप संघवी ने। एक समय ऐसा था जब दिलीप सांघवी दवाईयों के डिस्ट्रीब्यूशन का काम करते थे। वह फार्मा कंपनियों की दवाईयां घूम-घूमकर बेचा करते थे। एक दिन अचानक उनके दिमाग में ख्याल आया कि अगर मैं दूसरों की बनाई दवाई बेच सकता हूं तो फिर अपनी क्यों नहीं। बता दें कि दिलीप सांघवी का जन्म गुजरात के एक छोटे से शहर अमरेली में हुआ था।

ऐसे की शुरुआत


साल 1982 में उन्होंने पिता से 2000 रुपये उधार लिए और अपने दोस्त के साथ मिलकर गुजरात के वापी में अपनी दवा कंपनी सन फार्मा (Sun Pharma) की शुरुआत की थी। शुरू में कंपनी ने बहुत ज्यादा दवाइओं की वेराइटी बनाने पर ध्यान न देते हुए, अच्छी क्वालिटी की दवा पर ध्यान दिया। कंपनी का मार्केट अच्छा चल गया। ठीक 15 साल बाद 1997 में दिलीप ने घाटे में जा रही एक अमेरिकी कंपनी कारको फार्मा को खरीद लिया ताकि अमेरिकी बाजार में भी पहुंच बनाई जा सके। इसके बाद 2007 में कंपनी ने इजराइल की कंपनी टारो फार्मा को खरीद लिया। साल 2012 में सांघवी ने चेयरमैन और सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया। इस यूनिट में वे मनोचिकित्सा से जुड़ी दवाएं बनाते थे।

भारत की सबसे बड़ी दवा कंपनी

जब सन फार्मा की शुरुआत हुई थी तब उसमें सिार् दो कर्मचारी काम किया करते थे। लेकिन अपनी कड़ी मेहनत और लगन से दिलीप ने चार साल में ही Sun Pharmaceutical को पूरे देश में फैला दिया। 1997 में सन फार्मा ने अमेरिकी कंपनी काराको फार्मा का अधिग्रहण किया। सन फार्मा लगातार तरक्की कर रही थी। 2007 में इज़राइल की टैरो फार्मा का अधिग्रहण किया। 2014 में 25237 करोड़ रुपये में रैनबैक्सी का अधिग्रहण करने के बाद सन फार्मा भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी फार्मा कंपनी बन गयी।

कितनी है नेटवर्थ


साल साल 2014 में सन फार्मा और रैनबक्सी के बीच करार हुआ। जिसके बाद काफी कुछ बदल गया। सन फार्मा ने रैनबैक्सी को करीब 19 हजार करोड़ रुपये में खरीद लिया है। साल 2014 के अंत तक दिलीप सांघवी की कुल संपत्ति 17.8 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.