एक बार फिर ईशानगर में रुकेगी महामना एक्सप्रेस:सांसद के प्रयास से मिला दो मिनट का ठहराव

Updated on 06-03-2023 05:11 PM

जिले के ईशानगर क्षेत्रवासियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार के प्रयास से रेलवे प्रशासन द्वारा खजुराहो से भोपाल चलने वाली महामना एक्सप्रेस ट्रेन के समय में मामूली परिवर्तन करते हुए ईशानगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को दो मिनट का ठहराव दिया गया है।

बीते रोज इस आशय का आदेश आने के बाद 5 बजकर 17 मिनिट पर महामना एक्सप्रेस ईशानगर पहुंची। जहां सांसद ने पायलट का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। ईशानगर स्टेशन पर महामना दो मिनट रुकने के बाद केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर क्षेत्र की जनता ने सांसद का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एडीआरएम आरडी मौर्य, सीनियर डीसीएम शशिकांत त्रिपाठी, स्टेशन प्रबंधक मान सिंह यादव, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, केडी गोस्वामी, ईशानगर सरपंच निधि मिश्रा, डॉ. रमेश रिछारिया, डॉ. राजेन्द्र सिंह परमार, ईशानगर थाना प्रभारी गुरुदत्त शेषा, पुलिस स्टाफ, रेल्वे स्टाफ सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.