एक बार फिर बाज़ार में IPO की बहार, आने वाले हैं इन कंपनियों के इश्यू, पूरी डिटेल

Updated on 14-12-2023 02:43 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में एक के बाद एक कई कंपनियों के आईपीओ लॉन्च हुए हैं। अब आने वाले दिनों में कई और कंपनियों के आईपीओ आने वाले हैं। अगर आपने अभी तक किसी आईपीओ में निवेश नहीं किया है तो निराश न हों। अभी भी आप आईपीओ में पैसा लगाकर मुनाफा कमा सकते हैं। ‘द पार्क’ ब्रांड के तहत होटल चलाने वाली एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स लिमिटेड और मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज को IPO के लिए सेबी की मंजूरी मिल गई है। सेबी ने बुधवार को बताया कि दोनों कंपनियों ने अगस्त में IPO के लिए दस्तावेज दाखिल किए थे और उन्हें नियामक से 7-8 दिसंबर को ‘निष्कर्ष पत्र’ मिल गया। किसी भी कंपनी को IPO लाने के लिए सेबी का निष्कर्ष जरूरी होता है। दस्तावेजों के मसौदे के अनुसार, एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स के प्रस्तावित आईपीओ में 650 करोड़ रुपये है। मेडी असिस्ट का प्रस्तावित IPO 2.8 करोड़ शेयरों के IPO के रूप में है।

लॉन्च होंगे कई आईपीओ

IPO के बाजार में रेकॉर्ड तेजी देखी जा रही है। इस हफ्ते कई आईपीओ लॉन्च हो रहे हैं। पेंसिल निर्माता कंपनी DOMS इंडस्ट्रीज के IPO को बुधवार को खुलने के कुछ घंटे में ही फुल सबस्क्रिप्शन मिल गया। यह शुक्रवार को बंद होगा। कंपनी ने IPO के लिए 750-790 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायर तय किया है। अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनैंस कंपनी India Shelter Finance का आईपीओ बुधवार को ओपन हो गया।

ओपन होने से एक दिन पहले मंगलवार को कंपनी ने एंकर इन्वेस्टर्स से 360 करोड़ रुपये जुटाए हैं। आईपीओ का प्राइस बैंड 469-493 रुपये प्रति शेयर है। इसका लॉट साइज 30 शेयरों का है। आईपीओ में 800 करोड़ रुपये के 1.62 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे। IPO में 15 दिसंबर तक इन्वेस्ट कर सकते हैं।

18 को खुलेगा ये आईपीओ

वहीं, सूरज एस्टेट डिवेलपर्स ने अपने IPO के लिए प्रति शेयर 340 से 360 रुपये का मूल्य दायरा तय किया है। मुंबई स्थित कंपनी का IPO 18 दिसंबर को खुलेगा और 20 दिसंबर को बंद होगा। यह 400 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर का है। इसमें कोई ऑफर फोर सेल नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.