कभी CSK का नेट बॉलर था, अब KKR को जितवा दिया, पछताते दिखे स्टीफन फ्लेमिंग

Updated on 15-05-2023 08:12 PM
चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि आईपीएल नीलामी में पूर्व नेट गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को नहीं खरीद पाने का मलाल उन्हें आज तक है। चक्रवर्ती कुछ साल तक चेन्नई के नेट गेंदबाज रहे और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत चेन्नई के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। चेपॉक पर आईपीएल का अपना पहला मैच खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के आफ स्पिनर ने अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

फ्लेमिंग ने मैच के बाद कहा, ‘वरुण को खोने का मलाल हमें आज तक है। उन्होंने कई साल हमें (CSK के बल्लेबाजों को) नेट पर परेशान किया। हम नीलामी में उसे खरीद नहीं सके।’ चक्रवर्ती को पंजाब किंग्स ने 2019 में आठ करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा और 2020 में केकेआर ने उन्हें चार करोड़ में खरीदने के बाद टीम में ही रखा है। रविवार को मिली हार के बारे में फ्लेमिंग ने कहा कि उनकी टीम हालात को बखूबी भांप नहीं सकी।

उन्होंने कहा, ‘हम हालात को पढने में नाकाम रहे। बल्लेबाजों के लिए यह कठिन मैच था। विकेट में शुरुआत मे काफी उछाल थी जो धीरे धीरे खत्म हो गई। हम इन नये हालात में खेलना अभी भी सीख रहे हैं।’ चेन्नई की टीम दो साल बाद अपने घरेलू मैदान पर लौटी है। इस बीच केकेआर के सहायक कोच अभिषेक नायर ने रिंकू सिंह को किसी भी टीम के लिए आदर्श पैकेज बताया।

उन्होंने कहा, ‘रिंकू स्पिन को बखूबी खेलता है। उसका प्रथम श्रेणी सत्र देखें तो रिंकू उन तीन चार खिलाड़ियों में से है जो पिछले दो तीन सत्र में कामयाब रहे हैं। उसे पता है कि इन हालात में कैसे खेलना है। घरेलू क्रिकेट में काफी चुनौतीपूर्ण पिचें मिलती है और मुझे खुशी है कि वह इतना कामयाब रहा है।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.