किस तारीख को दस्तक देगा मॉनसून? कब मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम एजेंसियों की भविष्यवाणी जान लीजिए

Updated on 17-05-2023 06:31 PM
नई दिल्ली: दक्षिणी पश्चिमी मॉनसून की पहेली अब इसके भारत पहुंचने पर भी उलझ गई है। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मॉनसून 4 जून को केरल पहुंच सकता है, वहीं प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काईमेट ने इसके सात जून को पहुंचने की संभावना व्यक्त की है। इससे पहले मॉनसून इस बार कैसा रहेगा, इसे लेकर भी दोनों एजेंसियों ने अलग अलग दावे किए थे। दक्षिण अंडमान सागर और निकोबार द्वीप समूह में दक्षिण पश्चिम मानसून अगले दो से तीन दिन में आ सकता है।
4 जून को केरल पहुंचेगा मॉनसून-IMD
आईएमडी के अनुसार इस साल मॉनसून सामान्य समय से तीन दिन की देरी से 4 जून को केरल पहुंचेगा। इसमें चार दिन आगे पीछे होने की संभावना बनी हुई है। मॉनसून के केरल पहुंचने का सामान्य समय एक जून है। आईएमडी के अनुसार पिछले 18 सालों में 2015 को छोड़कर मॉनसून के केरल पहुंचने का आकलन सही साबित हुआ है।

7 जून को केरल पहुंच सकता-स्काईमेट
वहीं स्काईमेट के अनुसार मॉनसून 7 जून को केरल पहुंच सकता है। इसमें तीन दिन आगे-पीछे होने की संभावना है। जून में मध्य और उत्तरी भारत में मौसम गर्म ही बना रहेगा। स्काईमेट के अनुसार एक शक्तिशाली चक्रवात इस समय भूमध्यरेखीय अक्षांश और दक्षिणी प्रायद्वीप में दक्षिण हिंद महासागर के ऊपर बढ़ रहा है। इसे साफ होने में एक हफ्ते का समय लगेगा। इसकी वजह से मॉनसून का बहाव रुक रहा है। मौसमी मॉडल बता रहे हैं कि समुद्र की स्थितियां सात जून से पहले मॉनसून के अनुकूल नहीं हैं। पिछले दस सालों में मॉनसून 2018 और 2022 में अपने समय से पहले पहुंचा। वहीं 8 जून 2019 को मॉनसून सबसे देरी से पहुंचा है।

पांच सालों में कब केरल पहुंचा मॉनसून
  • 2018 - 29 मई
  • 2019 - 8 जून
  • 2020 - 1 जून
  • 2021 - 3 जून
  • 2022 - 29 मई

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
 22 September 2026
नई दिल्ली: राजस्थान का जोधपुर एयरबेस जल्द ही दुनिया की कई प्रमुख वायु सेनाओं की ताकत का गवाह बनने वाला है। यहां 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक मल्टीनेशनल एयर…
 22 September 2026
नई दिल्ली: क्या कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गोद लिए गए बच्चे को सालों बाद वापस किसी संस्था को सौंपा जा सकता है? अगर बच्चा बड़ा होने के साथ इतना आक्रामक…
 22 September 2026
नई दिल्ली: सिंधु जल समझौता रुकने से पाकिस्तान में बहुत ही छटपटाहट है। उसने इस समझौते को फिर से शुरू करवाने के लिए भारत पर दबाव बनाने के अपने सारे…
 22 September 2026
सी.आर. पाटिल, नई दिल्ली: जल हमें उन तरीकों से जोड़ता है, जिनमें बहुत कम दूसरे संसाधन जोड़ पाते हैं। नदियां प्रशासनिक सीमाओं को नहीं पहचानतीं। भूजल के स्रोत कई समुदायों…
 22 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। पुरानी दिल्ली के 125 साल के वोटर श्याम मुखिजा…
 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
Advt.