वैलंटाइंस डे पर पढ़िए भारत के 'रोमियो और जूलियट' की कहानी, जो तुर्की में ऑपरेशन दोस्त के हीरो बन गए

Updated on 14-02-2023 05:59 PM
तुर्किये के दक्षिणी शहर आदियामान में सोमवार तड़के 6 साल की बच्ची मिराय को मलबे से 178 घंटों बाद जिंदा निकाला गया। बचाव दल मिराय की बड़ी बहन को भी सुरक्षित निकालने के करीब है। इसी शहर से सोमवार तड़के नाइम सकार को जिंदा मलबे से निकाला गया। हताय प्रांत से 177 घंटों से दबी हुई बुजुर्ग महिला नाइद उमय को सुरक्षित निकाला गया।

    6 साल की मासूम को जूली-रोमियो ने दिया जिंदगी का तोहफा

    स्निफर डॉग ने एक जगह मलबे में भौंकना शुरू कर दिया। एनडीआरएफ के जवान समझ गए कि जूली को मलबे में किसी जिंदा व्यक्ति के संकेत मिले हैं। इसके बाद दूसरे डॉग को भी उसी जगह भेजा गया तो उसने भी भौंकना शुरू कर दिया। इसके बाद एनडीआरएफ के जवानों को पता चल गया कि यहां कोई जिंदा व्यक्ति मलबे में फंसा हुआ है। जवानों ने उसी जगह सावधानी से मलबा हटाना शुरू किया तो 6 साल की बच्ची वहां से जीवित मिली। बच्ची की पहचान छह साल की बेरेन के रूप में हुई है। फिलहाल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

    जख्मों पर प्रेम का मरहम लगा रही देश की मेजर बिटिया

    देश की मेजर बिटिया पूरे स्नेह और सेवा भाव से तुर्किये भूकंप हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज कर रही हैं। वह न केवल इलाज कर रही हैं बल्कि घायलों को सदमें से उबारने का प्रयास भी कर रही हैं। भारतीय सेना के सोशल मीडिया पेज में उनकी एक तस्वीर दिख रही है, जिसमें एक महिला उनको गले लगा कर स्नेह व्यक्त कर रही हैं। भारतीय सेना की डॉक्टर मेजर बीना तिवारी तुर्किये में 'ऑपरेशन दोस्त' को बखूबी अंजाम दे रही हैं। देश में हर तरफ उनकी प्रशंसा हो रही है।

    बेटी के सेवा भाव पर पिता को प्राउड

    मेजर बीना तिवारी उत्तराखंड देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र की रहने वाली हैं। मेजर बीना तिवारी के पिता रिटायर सूबेदार मेजर मोहन चंद्र तिवारी अपनी बेटी के सेवा भाव से खुद को बेहद गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए वे कहते हैं कि यह उनका सौभाग्य है कि बीना उनकी बेटी और आज भारतीय सेना का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने बताया कि मेरे पिता खिलानंद तिवारी आर्मी में आर्डिनेंस से सूबेदार के पद से रिटायर हुए थे। मैं खुद 16 कुमाउं रेजीमेंट से सूबेदार मेजर के पद से रिटायर हुआ हूं और अब मेरी बेटी बीना सेना में जा कर देश की सेवा कर रही है।

    हनी और रेम्बो भी बचाव कार्य में जुटे

    जानकारी के मुताबिक, भारत से तुर्किए को चार सदस्यीय डॉग स्क्वायड भेजा गया है. इस स्क्वायड में जूली, रोमियो, हनी और रेम्बो नाम के डॉग्स भी शामिल हैं, जिनमें सूंघने की शक्ति बहुत तेज है और वे बचाव कार्य में प्रशिक्षित लैब्राडोर हैं। इन सभी को तुर्किए इसलिए भेजा गया है ताकि ये मलबे के नीचे दबे इंसानों को सूंघकर उन्हें निकालने में मदद करेंगे।

    177 घंटों बाद मलबे से बुजुर्ग महिला को जिंदा निकाला गया

    हताय प्रांत से 177 घंटों से दबी हुई बुजुर्ग महिला नाइद उमय को सुरक्षित निकाला गया। गजियांतेप प्रांत के दक्षिणी हिस्से से 40 साल की सिबेल काया को बचाया गया। काया को 170 घंटे बाद सुरक्षित निकाला गया है। तुर्किये के स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोका ने 150वें घंटे में बचाई गई बच्ची का विडियो पोस्ट किया है। भूकंप के 160 घंटों बाद हताय प्रांत के अंताक्या जिले में 65 वर्षीय महिला को बाहर निकाला गया। मलबे में जिंदगी तलाशते बचाव दल के लिए ऐसी घटनाएं हौसला बढ़ाने वाली हैं। दरअसल मलबे में दबे लोगों के शून्य से नीचे तापमान में और बिना पानी के जीवित रहने की संभावना हर पल कम होती जा रही है।

    तुर्किये में देवदूत बना भारतीय बचाव दल

    तुर्किये में आये विनाशकारी भूकंप के बाद भारत की एनडीआरएफ टीमों ने बखूबी मोर्चा संभाल रखा है। एक हफ्ते बाद बचावकर्मियों ने सोमवार को 40 वर्षीय एक महिला को एक इमारत के मलबे से निकाला। हालांकि, मलबे में दबे लोगों के शून्य डिग्री सेल्सियस से कम तापमान में और बगैर पानी के जीवित बचे होने की संभावना अब कम हो गई है। सोमवार को, बचावकर्मियों ने 40 वर्षीय एक महिला को तुर्किये के गजियांतेप प्रांत में इअस्लाहीये शहर स्थित पांच मंजिला एक इमारत के मलबे से बाहर निकाला। सिबेल काया नाम की महिला को 170 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका। बचाव कार्य में तुर्किये के कोयला खान का बचाव दल भी शामिल था।

    कहरामनमरास में कब्रों के लिए काटना पड़ा जंगल

    दक्षिण-पूर्व तुर्की के कहरामनमरास शहर में भूकंप पीड़ितों को दफनाने के लिए जंगल काटना पड़ा है। इस शहर में लगभग 5,000 भूकंप पीड़ितों को एकसाथ दफनाया गया है। श्मशान भूमि के किनारे अस्थायी तंबू लगाए गए हैं ताकि ताजा खोदी गई कब्रों में ले जाने से पहले शवों को साफ किया जा सके। अपने परिजनों को ढूंढते लोगों के आने का सिलसिला भी जारी है।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     19 September 2026
    भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
     19 September 2026
    मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
     19 September 2026
    अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
     18 September 2026
    बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
    Advt.