पहले ही दिन 'ओपेनहाइमर' ने किया बॉक्स ऑफिस पर ऐसा 'धमाका', फीकी पड़ गई 'बार्बी' की रंगत

Updated on 22-07-2023 02:55 PM

दुनियाभर में क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'ओपेनहाइमर' की दबाकर चर्चा हो रही है। हर कोई इस फिल्म को देखने के लिए बेकरार हो रखा है। हाल ये है कि 21 जुलाई 2023 को रिलीज हुई 'ओपेनहाइमर' के शोज भी हाउसफुल चल रहे हैं। इसी के साथ बॉक्स ऑफिस पर ग्रेटा गर्विग की 'बार्बी' भी रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर ही 'ओपेनहाइमर' ने 'बार्बी' को मात दे दी है। अमेरिकी भौतिक वैज्ञानिक जूलियस रॉबर्ट ओपेनहाइमर पर बनी फिल्म के आगे 'बार्बी' को नुकसान होना तो लाजिमी था। तो चलिए बिना देरी के आपको बताते हैं आखिर इंडिया में इन दोनों फिल्मों ने पहले दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया।

सबसे पहले बात करते हैं Christopher Nolan की 'ओपेनहाइमर' की, जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जी हां, पहले दिन इसने उम्मीद से कहीं ज्यादा कारोबार किया है। बिजनेस एनालिस्ट ने फिल्म को लेकर अनुमान लगाया था कि ये 10 करोड़ के करीब भारत बाजार में कमा सकती है।


Oppenheimer Box Office Collection India

इंडिया में 'ओपेनहाइमर' को लेकर तगड़ा क्रेज रहा है। यही वजह है कि एडवांस बुकिंग में भी दर्शकों ने खूब इंट्रस्ट दिखाया था। बात करें ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट की तो ओवरऑल 48.76% इंग्लिश भाषा के शोज में ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। इसमें मॉर्निंग शोज में 39.91% तो शाम में 52% और रात के शोज में करीब 59% की ऑक्यूपेंसी देखने को मिली है।


इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग हॉलीवुड फिल्म बनी ओपेनहाइमर

'ओपेनहाइमर' ने भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनकर उभरी है, जिसने ओपनिंग डे पर 'फास्ट एक्स' और 'मिशन: इम्पॉसिबल 7' के पहले दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। देश में Fast X ने 12.5 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था तो Mission Impossible – Dead Reckoning Part One ने ओपनिंग डे पर 12.3 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।


क्रिस्टोफर नोलन के नाम से चलती हैं फिल्में

किलियन मर्फी,एमिली ब्‍लंट,मैट डेमन,रॉबर्ट डाउनी जूनियर,फ्लोरेंस पुघ जैसे स्टार्स से सजी Oppenheimer को क्रिस्टोफर नोलन ने डायरेक्ट किया है। जो कि दुनियाभर में इतने मशहूर हैं कि उनसे उम्मीदें दोगुनी हो जाती है। उनकी फिल्मों की खायिसत होती है कि वह अपनी फिल्मों की कहानी को सीधे रास्ते से नहीं बल्कि घुमावदार तरीके से बयां करते हैं।


'बार्बी' फिल्म कलेक्शन भारत में

अब आते हैं मार्गो रॉबी, रायन गोसलिंग, विल फेरेल, एम्मा मैकी की फिल्म 'बार्बी' पर। बच्चों की पसंदीदा बार्बी और केन डॉल पर 43 से भी ज्यादा फिल्में और सीरीज आ चुकी हैं लेकिन ग्रेटा गरविग की Barbie की खासा चर्चा है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 21 जुलाई को इंग्लिश भाषा में रिलीज हुई है। इसका बिजनेस 'ओपेनहाइमर' की तुलना में गिरने का एक कारण ये भी है। अगर हिंदी में भी ये फिल्म होती तो इसे भारत से ज्यादा दर्शक मिलते।
 

'बार्बी' का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Barbie Day 1 Box Office Collection की बात करें तो इसने देश में पहले दिन 5 करोड़ की ओपनिंग हासिल की। जो कि पिछली कई फिल्मों की तुलना में ठीक-ठाक है। मॉर्निंग शोज में 35 फीसदी तो शाम में 50 और रात तक 52 परसेंट तक ऑक्यूपेंसी नोट की गई।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.