स्वच्छता पखवाड़ा के सातवें दिन – स्वच्छ पटरी (क्लीन ट्रैक) थीम आयोजन

Updated on 24-09-2022 05:11 PM
भारतीय रेलवे द्वारा स्वच्छ-रेल स्वच्छ – भारत के तहत स्वच्छता-पखवाडा का आयोजन किया जा रहा है।  16 सितम्बर से 2 अक्टूबर  तक आयोजित  स्वच्छता ही सेवा-पखवाडा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के सभी स्टेशनों तथा गाडियों में प्रत्येक दिवसों के थीम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

स्वच्छता पखवाडा के सातवें दिन स्वच्छ पटरी ( क्लीन ट्रैक) के थीम पर रायपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों रायपुर , भिलाई पॉवर हाउस ,भाटापारा, दुर्ग स्टेशन परिसर के प्लेटफार्म पटरियों के बेहतर सफाई व्यवस्था हेतु जागरूक किया गया। इस थीम के तहत् स्वच्छ पटरी (क्लीन ट्रैक) में रायपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों, यार्ड के पटरियों पर स्वच्छता की एक मुहिम छेडी गई,इसमें पटरी के किनारे उगे घास – झाडि?ों,प्लास्टिक कचरे,नालियों की साफ सफाई की गई। जीरो वेस्ट कचरा मुक्त प्लेटफार्म और पटरी को लेकर अभियान चलाया गया। स्टेशनों से वेस्टेज के रूप में निकलने वाले पानी के ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया गया, नालियों को साफ किया गया ताकि गन्दा पानी आसानी से निकल जाए। यात्रियों और अन्य कर्मचारीयों को स्टेशनों पर लगी बोटल क्रेशर मशीन की उपयोगिता के बारे में समझाया गया। यात्रियों को बताया गया कि पानी की खाली बोतल पटरी पर न फेके , पानी की खाली बोतलों को बोतल क्रेशर मशीन में डाल दें, ताकि वह रीसाइक्लिंग कर उन्हें दूसरे उपयोग में लाया जा सके। प्लास्टिक बोटल क्रेशर मशीन का उपयोग कर स्वच्छता में अपना सहयोग करें इसके साथ ही दैनिक जीवन मे प्लास्टिक का उपयोग ना करे हेतु जागरूक किया गया।

इसके साथ ही बैनरों ,पोस्टरों,फ्लेक्स के माध्यम से स्टेशन परिसरों मे यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमे किसी भी तरह का कचरा प्लेटफार्म,पानी निकासी जगह पर और पटरियों पर न फेके उसे डस्टबीन में ही डाले। स्टेशनों के परिसरों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें और स्वच्छ रेल – स्वच्छ भारत बनने में अपनी अहम् भूमिका अदा करें और रेलवे को अपना सहयोग प्रदान करे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.