उधर पेशावर में हो रहा था सिखों का कत्लेआम और कनाडा में पाकिस्तान संग साजिश रच रहा था खालिस्तानी अमृतपाल!

Updated on 31-03-2023 06:10 PM
नई दिल्‍ली: खालिस्‍तान समर्थक अमृतपाल सिंह के संगठन 'वारिस पंजाब दे' के साथ पाकिस्‍तान कनेक्‍शन के पक्‍के सबूत हैं। यह भी तय है कि कनाडा में प्रमुख खालिस्‍तानी समर्थक भी इस कड़ी में जुड़े रहे हैं। पिछले साल मई में टोरंटो में हुई बैठक इसकी बानगी है। इस बैठक में कनाडा में पाकिस्‍तान के महावाणिज्‍यदूत (कौंसल जनरल) ने एक गुट से मुलाकात की थी। इसमें दलजीत सिंह कलसी शामिल था। दलजीत सिंह कलसी अमृतपाल सिंह का सहयोगी है। उसे हिरासत में लिया जा चुका है। गुरुग्राम से पुलिस ने उसे उठाया था। कलसी की मुलाकात के समय कनाडा में पाकिस्‍तान के कौंसल जनरल अब्‍दुल हमीद थे। टोरंटो के पास वॉन में हमीद के ऑफिस में कलसी मीटिंग के लिए पहुंचा था। इस मुलाकात का मकसद बाहर से कुछ और अंदर से कुछ और था। बताया गया था कि पेशावर में सिखों के कत्‍लेआम को लेकर एक ज्ञापन सौंपने के संबंध में कलसी ने यह मुलाकात की है। लेकिन, इस बैठक में कनाडा में खालिस्‍तान मूवमेंट से जुड़े नेता भी थे।
ये नेता थे बैठक में मौजूद
इन नेताओं में भगत सिंह ब्रार भी शामिल था। भगत सिंह ब्रार लखबीर सिंह रोडे का बेटा है। लखबीर सिंह इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन का प्रेसीडेंट है। कनाडा में यह एक घोषित आतंकी संगठन है। 2018 में कनाडा की सरकार ने ब्रार को नो-फ्लाय लिस्‍ट में डाला था। उसने फेडरेल कोर्ट में इस आदेश को चुनौती दी थी। लेकिन, कोर्ट ने सरकार के आदेश को कायम रखा था।इसी बैठक में अमरजीत मान भी था। यह ओंटारियो गुरुद्वारा कमिटी का प्रवक्‍ता और खालिस्‍तान समर्थक है। इनके अलावा जसबीर सिंह बोपरई, दीपेंदर लूंबा और सुखविंदर सिंह भी मौजूद थे। ये सभी खालिस्‍तान समर्थक हैं। हर साल कनाडा में भारत विरोधी प्रदर्शन आयोजित करने में इनका हाथ होता है।

प‍िछले साल हमीद ने छोड़ द‍िया था कनाडा
हमीद ने पिछले साल अगस्‍त में कनाडा छोड़ दिया था। अभी वह पाकिस्‍तान के विदेश मंत्रालय में महानिदेशक हैं। इसके अलावा और दो शीर्ष पा‍किस्‍तानी अधिकारी हैं जिनके साथ खालिस्‍तानी नेताओं के तार जुड़े रहे हैं। इनमें से एक है असगर अली गोलो और दूसरा है इमरान सिद्दीकी। इमरान सिद्दीकी को दिसंबर 2018 में एक कार्यक्रम में चीफ गेस्‍ट के तौर पर बुलाया गया था। इस कार्यक्रम का आयोजन खालिस्‍तान समर्थकों ने कराया था। पाकिस्‍तान सरकार और सेना प्रमुख जनरल जावेद बाजवा को करतारपुर कॉरिडोर शुरू करने के लिए की गई पहल पर धन्‍यवाद देना इसका मकसद था।
इसके अगले साल सिद्दीकी के लिए मुश्किल खड़ी हो गई थीं। उन पर पाकिस्‍तानी मूल के पत्रकार को धमकाने का आरोप लगा था। इसके तुरंत बाद सिद्दीकी ने कनाडा छोड़ दिया था। पाकिस्‍तान कौंसल जनरलों के खालिस्‍तानियों के साथ लिंक पुराने हैं। अमृतपाल मामले के साथ कड़‍ियां अब धीरे-धीरे जुड़ रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.