होली के दिन युवक-युवती पर चढ़ा प्रेम का रंग पुलिस से बोले- हम दोनों बालिग, शादी करवाओ; थाने में ही वरमाला पहनवाई

Updated on 09-03-2023 05:27 PM

ना बैंड, ना बारात। पंडित भी नहीं। सात फेरे भी नहीं। शोर-शराबा भी नहीं। लड़का - लड़की हो गए एक दूजे के लिए। साथ जीने की कसमें भी खाई। वरमाला भी पहनाई। यह दृश्य मैरिज गार्डन या शादी समारोह स्थल का नहीं था। भिंड के महिला थाने का था, जहां प्रेम के दीवाने लड़का-लड़की महिला थाने में उपस्थित हुए। दोनों ने साथ जीने - मरने की कसमें पुलिस के समक्ष ली। पुलिस ने उनकी भावनाओं को समझा और शादी किए जाने की मान्यता देते हुए वरमाला पहनवाई।

दरअसल, होली के दिन पूरा जिला सात रंगों के रंगों में रंगा था। लोग रंग और गुलाल लगाकर एक दूसरे को खुशियां बांट रहे थे। इसी बीच प्रेम के रंग में रंगे एक लड़का और लड़की महिला पुलिस थाने पहुंचे। महिला पुलिस के समक्ष अपनी गुहार लेकर पहुंची लड़की प्रियंका पुत्री बंटी जाटव निवासी अटेर रोड और लड़का लंकेश विमल पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल विमल जाटव निवासी मिश्रन पुरा देहात ने का था।

उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई कि हम दोनों बालिग हैं एक दूजे से प्यार भी करते हैं। हमारा समाज भी एक ही है। परंतु हम दोनों एक दूजे के नहीं हो पा रहे हैं। हमारे प्रेम में बाधा बने हुई कुछ लोग दुश्मनी निभा रहे हैं। शादी में अड़चन पैदा कर रहे हैं। इसलिए हमारी शादी नहीं हो पा रही है। बातों ही बातों में लड़का और लड़की दोनों ने पुलिस को बताया यदि हम दोनों एक दूजे के साथ जी नहीं सकते हैं तो मरने से भी हमें कोई रोक नहीं पाएगा। प्रेम के रंग में रंगी इस जोड़ी को महिला थाना प्रभारी गीता सिकरवार ने परिवार के सहमति पर शादी करने की बात कही। जब यह युगल जुड़ा अपनी बात पर अड़ा रहा।

पुलिस की मौजूदगी में हुए एक-दूजे के

इसके बाद महिला थाना प्रभारी सिकरवार ने लड़का और लड़की के परिवार जनों को भी मौके पर बुलाया। दोनों परिवारों को समझाइश दी। दोनों परिवारों को बताया कि दोनों ही बालिक है भारतीय संविधान के नियमानुसार वे दोनों एक दूजे को वर वधु के तौर पर चुनने का अधिकार है। हालांकि इस दौरान परिवार के कुछ सदस्यों ने विरोध किया। परंतु पुलिस के समक्ष नियमासार लड़का और लड़की ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और साथ रहने की कसम खाई। महिला थाना पुलिस ने दोनों को बधाई भी दी और सुखमय: भविष्य की कामना भी की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.