इधर वनडे वर्ल्ड कप के लिए हुआ टीम का ऐलान, उधर मुस्लिम महिला क्रिकेटर ने लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

Updated on 22-08-2025 12:31 PM
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेटर गौहर सुल्ताना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया है। बाएं हाथ की स्पिनर गौहर सुल्ताना भारत की ओर से सीमित ओवरों के 87 मैच खेल चुकी हैं। गौहर ने गुरुवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा, 'वर्षों तक गर्व, जुनून और मकसद के साथ भारतीय जर्सी पहनने के बाद अब वक्त आ गया है कि मैं अपने क्रिकेट सफर के सबसे भावुक पल के बारे में लिखूं। यादों से भरे दिल और कृतज्ञता से भरी आंखों के साथ मैं सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा करती हूं।'

सोशल मीडिया पर किया ऐलान

उन्होंने लिखा, 'हैदराबाद की धूलभरी गलियों से लेकर विश्व क्रिकेट के भव्य मंच तक, यह सफर किसी सपने से कम नहीं रहा। भारत का प्रतिनिधित्व करना, चाहे वो वर्ल्ड कप हो, दौरे हों या फिर ऐसे मुकाबले जिन्होंने कौशल और जज्बे दोनों की परीक्षा ली हो, मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। मैदान पर लिया गया हर विकेट, हर डाइव, साथियों के साथ की गई हर हडल ने मुझे उस क्रिकेटर और इंसान के रूप में गढ़ा, जो मैं आज हूं। टीम की साथियों को धन्यवाद। कोच, चयनकर्ताओं, सहयोगी स्टाफ और प्रशासकों को धन्यवाद, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया।'

2008 में किया था डेब्यू

गौहर सुल्ताना ने मई 2008 में भारत की ओर से डेब्यू किया था। उन्होंने वनडे फॉर्मेट में 50 मुकाबले खेले, जिसमें 19.39 की औसत के साथ 66 विकेट हासिल किए। इसके अलावा 37 टी20 मुकाबलों में 29 विकेट चटकाए। घरेलू क्रिकेट में अपनी फ्लाइट, स्पिन और सटीकता के लिए पहचाने जाने वालीं गौहर हैदराबाद, पुडुचेरी, रेलवे और बंगाल के लिए खेल चुकी हैं। इसके अलावा गौहर महिला प्रीमियर लीग के दो सीजन में यूपी वॉरियर्स की ओर से खेलीं।
गौहर ने भारत की ओर से आखिरी बार साल 2014 में खेला। उसी साल बांग्लादेश में हुए महिला टी20 विश्व कप के बाद उन्हें राष्ट्रीय टीम से बाहर कर दिया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.