10 नवंबर को देश को मिलेगी 5वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

Updated on 15-10-2022 05:01 PM

नई दिल्ली
 देश को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। अगले महीने 10 नवंबर को शुरू होने वाली यह ट्रेन पांचवीं वंदे भारत ट्रेन होगी। यह चेन्नई-बेंगलुरु वाया मैसूर रूट पर चलाई जाएगी। बीते दिन ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के ऊना में चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। इसके बाद, हिमाचल प्रदेश के जयराम ठाकुर और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्रेन की सवारी भी की थी।

सरकारी बयान के अनुसार, हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत के चलने की वजह से ऊना से नई दिल्ली के बीच की दूरी दो घंटे कम हो जाएगी। वहीं, इस ट्रेन के जरिए से दिल्ली से चंडीगढ़ महज तीन घंटों में ही पहुंचा जा सकेगा।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "चेन्नई से वाया बेंगलुरु मैसूर के लिए चलने वाली वंदे भारत ट्रेन 5 नवंबर को ट्रायल रन के लिए इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) से रवाना होगी।" उन्होंने कहा, "यह 10 नवंबर से परिचालन शुरू करने के लिए तैयार है।" अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के टाइम टेबल को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

वंदे भारत 2.0 अधिक एडवांस और बेहतर सुविधाओं से लैस है जैसे कि केवल 52 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति तक पहुंच जाएगी। वहीं, इसकी अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। वंदे भारत एक्सप्रेस का वजन 392 टन होगा, जबकि पिछली ट्रेन का वजन 430 टन था। इसमें वाई-फाई ऑन-डिमांड सुविधा भी होगी। इसके अलावा, इस ट्रेन में टक्कर न होने के लिए बनाई गई कवच टेक्निक भी उपलब्ध होगी।

वहीं, तीसरी वंदे भारत ट्रेन को इस महीने गुजरात में पीएम मोदी ने शुरू किया था। हालांकि, पिछले दिनों वंदे भारत ट्रेन में टेक्निकल ग्लिच भी सामने आए हैं। गुजरात में शुरू होने के अगले दिन ट्रेन की टक्कर तीन भैंसों और फिर गाय से हो गई थी, जिसकी वजह से ट्रेन के आगे का हिस्सा टूट गया था। बाद में उसे रिपेयर कर दिया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.