अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर पौधारोपण और पंचतत्व ध्यानयोग का आत्मिय कार्य संपन्न

Updated on 03-10-2022 04:53 PM

डिंडौरी
आज पूरा देश भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म जयंती मना रहा है। क्षेत्र में बहुआयामों पर कार्य करने वाली क्रांतिकारी समिति धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति(डीएसएस) के द्वारा आज फलदार और छायादार पौधा लगाया गया।

समिति ने आज लगातार 19वां रविवार पौधारोपण का अनमोल कार्य किया। और सभी सम्माननीय जनों से अपील किया की सभी पौधारोपण और संरक्षण का कार्य करे।
    
समिति का मानना है पौधा लगाना,दूसरों का अहोभाव से हेल्प करना,जरूरत मंद को उचित ज्ञान उपलब्ध कराना,जैसे अनेक पुण्य कार्य,आत्मीय कार्य की श्रेणी में आते है,इससे आत्मीय आनंद मिलता है। आत्मीय आनंद के कार्य करने से आत्मा को खुराक मिलती है, आत्मा को खुराक मिलने से हमारे शरीर में आत्मा का प्रतिशत बढ़ता है,आत्मा का प्रभाव ज्यादा होता है और मन का प्रतिशत कम होने लगता है,जीवन पर मन का प्रभाव कम होने लगता है।
    
हमारे जीवन में आत्मा का प्रतिशत जैसे जैसे ज्यादा होगा हम परमात्मा के करीब होने लगते हैं और महा जीवन के करीब या मुक्ति के करीब होने लगते हैं।
   
इसलिए समिति लोंगो के जीवन को महाजीवन बनाने के लिए लगातार कई विधाओं में आत्मीय कार्य कर रही है और सम्माननीय जनों से अपील करती है कि सभी पौधारोपण या अन्य प्रकार का पुण्य कार्य,आत्मीय आनंद देने वाला कार्य जरूर करें।
    
समिति के सदस्यों ने पौधारोपण के साथ साथ अनोखा ध्यान "मिट्टी स्नान ध्यान" किया और प्रकृति से पूर्ण रूपेण जुड़कर,अपने आपको मिट्टी में,पानी में,हवा में,सूर्य में, आकाश में या कहे पंचतत्व में अपने आप को समाहित करने का प्रयोग किया,और अनोखा आनंद का अनुभव किया।

उपनिषदों का वचन है जो व्यक्ति जीवनकाल में अपने आपको पंचतत्व में विलीन कर देता वह स्वम् परमशक्ति परमात्मा का रूप बन जाता है।

आज के कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को जन्मदिन पर याद किया और इन महान व्यक्तित्व को जीवन में आत्मसात करने करने की प्रेरणा ली।

आज का कार्यक्रम ग्राम बिलगांव में आयोजित किया गया जिसमें पतंजलि योग समिति डिंडोरी का अमूल्य सहयोग रहा। कार्यक्रम में योग समिति के जिलाध्यक्ष ब्रज बिहारी, डीएसएस के सचिव अधिवक्ता निर्मल कुमार,क्षेत्र में आध्यात्मिक क्रांति लाने का प्रयास करने वाले स्वामी सोहन जी, भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल सहित सम्माननीय ग्रामवासी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.