दीपावली पर सुकमा के प्रधानमंत्री आवास रोशन, स्व-सहायता समूह की दीदियों ने दी प्रेरणा की ज्योति

Updated on 22-10-2025 01:59 PM

सुकमा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुकमा श्री मुकुन्द ठाकुर के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सुकमा जिले के विकासखंड कोटा, सुकमा एवं छिंदगढ़ में दीपावली पर्व पर एक अनूठी पहल देखने को मिली। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत गठित स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा बनाए गए सुंदर पर्यावरण-हितैषी मिट्टी के दीये प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 425 हितग्राहियों को प्रदान किए गए।

इस अवसर पर निर्मित एवं निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों को दीपों से सजाया गया, जिससे न केवल लाभार्थियों के घर जगमगाए बल्कि उनके चेहरों पर भी खुशी की रौशनी खिल उठी। जहाँ पूर्ण हो चुके आवासों के हितग्राहियों को यह दीये सम्मान स्वरूप भेंट किए गए, वहीं निर्माणाधीन आवासों के लाभार्थियों को समय पर निर्माण पूर्ण करने की प्रेरणा स्वरूप दिए गए। इस पहल से न केवल दीदियों की आर्थिक सशक्तिकरण को बल मिला, बल्कि ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आत्मनिर्भरता और सामुदायिक सहयोग का सुंदर उदाहरण भी प्रस्तुत हुआ।

प्रशासन की यह पहल न केवल हितग्राहियों में उत्साह का संचार कर रही है, बल्कि ग्रामीण विकास के क्षेत्र में आत्मनिर्भर सुकमा की दिशा में एक सशक्त कदम साबित हो रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.