सात दिनों में 'ओएमजी 2' की कमाई वर्ल्‍डवाइड 120Cr पार, 'गदर 2' की आंधी में भी जिंदा है RARKPK

Updated on 18-08-2023 02:42 PM
बॉक्‍स ऑफिस पर बीते शुक्रवार को रिलीज हुई दोनों ही फिल्‍में 'गदर 2' और 'ओमएजी 2' ने समां बांध दिया है। एक ओर जहां सनी देओल की फिल्‍म ने सुस्‍त पड़े स‍िनेमाघरों में जान ला दी है, वहीं 'OMG 2' भी 'गदर 2' की आंधी में डटकर खड़ी है। गुरुवार को रिलीज के सातवें दिन इन दोनों ही फिल्‍मों की कमाई में गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि, दिलचस्‍प यह है कि 7वें दिन अक्षय कुमार की फिल्‍म को थोड़ा कम घाटा हुआ है। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को 'गदर 2' की कमाई में जहां 28.08% की कमी आई है, वहीं 'ओह माय गॉड 2' के कलेक्‍शन में 22.50% की गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने भी तीन हफ्तों का सफर पूरा कर लिया है। यह फिल्‍म अभी भी करोड़ों में कमाई कर रही है।

OMG 2 Box Office Collection Day 7: अमित राय के डायरेक्‍शन में बनी 'OMG 2' की कहानी सेक्‍स एजुकेशन जैसे अहम मुद्दे पर है। हालांकि, सेंसर बोर्ड से एडल्‍ट सर्टिफिकेट मिलने के कारण एक बड़ा दर्शक वर्ग फिल्‍म नहीं देख पा रहा है। 'गदर 2' की बंपर कमाई के कारण भी इस फिल्‍म को थोड़ा नुकसान हुआ है। हालांकि, फिल्‍म को तारीफ मिली है और यही कारण है कि 'ओएमजी 2' सिनेमाघरों में औसत से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'ओएमजी 2' ने गुरुवार को 5.58 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। एक दिन पहले बुधवार को फिल्‍म ने 7.20 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह पहले हफ्ते में 'ओह माय गॉड 2' ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 85.05 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। इसके उलट 'गदर 2' ने पहले हफ्ते में 284 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

वर्ल्‍डवाइड 120 करोड़ पार पहुंची 'ओएमजी 2'

OMG 2 Box Worldwide Collection: 'ओएमजी 2' ने बीते सात दिनों में विदेशो में भी 19.60 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्‍शन 100.40 करोड़ रुपये है। इस तरह फिल्‍म ने पहले हफ्ते में वर्ल्‍डवाइड 120 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। अक्षय कुमार, पंकज त्र‍िपाठी और यामी गौतम की इस फिल्‍म का बजट 150 करोड़ रुपये है। ऐसे में अभी इस फिल्‍म को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर हिट होने के लिए कम से कम 160 करोड़ रुपये की कमाई करनी होगी। यानी अभी हिट की रेस में आधा रास्‍ता ही तय हुआ है। गुरुवार को सिनेमाघरों में ऑडियंस ऑक्‍यूपेंसी 21.62% रही है।

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने कमाए 139 करोड़

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Collection Day 21: दूसरी ओर, करण जौहर के डायरेक्‍शन में बनी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने भी सिनेमाघरों में तीन हफ्ते का सफर पूरा कर लिया है। दिलचस्‍प है कि 'गदर 2' की आंधी में भी यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर करोड़ों में कमा रही है। रिलीज के 21वें दिन गुरुवार को 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने देश में 1.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। इस तरह तीन हफ्तों में फिल्‍म का टोटल कलेक्‍शन 139.87 करोड़ रुपये हो चुका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.