8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही 'OMG 2', आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' दे रही 'गदर 2' को टक्कर

Updated on 29-08-2023 03:19 PM

11 अगस्त को सनी देओल की 'गदर 2' के साथ अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'OMG 2'भी रिलीज हुई। दोनों भी फिल्में सीक्वल हैं, जिसे सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। 18वें दिन यानी अपने तीसरे सोमवार को 'ओएमजी 2' की हालत पस्त नजर आ रही है। वहीं पिछले वीक शुक्रवार को रिलीज हुई 'ड्रीम गर्ल 2' की रौनक फिलहाल बरकरार है।

बॉक्स ऑफिस आंकड़े शेयर करने वाली साइट sacnilk की रिपोर्ट पर गौर करें तो जहां 'गदर 2' अपने 18वें दिन भी 5 करोड़ रुपये के आसपास की कमाई की है वहीं 'ओह माय गॉड 2' ने सिर्फ 1.15 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। कुल मिलाकर इस फिल्म ने 137.07 करोड़ रुपये की कमाई की है।
 

'OMG 2' की वर्ल्डवाइड कमाई 200 करोड़ के करीब

'OMG 2' की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो ये 18 दिनों में 200 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। फिल्म ने 17 दिनों में यानी रविवार तक वर्ल्वाइड 195.50 करोड़ रुपये की कमाई की है जबकि 17 दिनों का ग्रॉस कलेक्शन इंडिया में 160.50 करोड़ रुपये कमा चुकी है।


'गदर 2' के टक्कर में फीकी है 'Dream Girl 2'

बीते शुक्रवार को रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म चौथे दिन यानी अपने पहले सोमवार को काफी नीचे गिर गई है। 'OMG 2' के मुकाबले ये बेहतर जरूर है लेकिन 'गदर 2' के टक्कर में फीकी जरूर है। दरअसल 'गदर 2' ने 18वें दिन जो दम दिखाया है वहां 'ड्रीम गर्ल 2' चौथे दिन पर ही सिमटती दिख रही है। आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर इस फिल्म ने चौथे दिन 4.70 करोड़ रुपये की कमाी की है और 4 दिनों में भारत में इसकी कमाई 45.41 करोड़ के पास पहुंच गई है।


Dream Girl 2 का Worldwide Collection

वहीं Dream Girl 2 के Worldwide Collection की बात करें तो इस फिल्म ने तीन दिनों में 55.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। विदेशों में महज 7 करोड़ रुपये ही बटोर पाई है ये फिल्म। इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो ये 48.10 करोड़ के करीब रही है।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
Advt.