बृजभूषण मामले पर एक्शन में आया ओलिंपिक संघ, जांच के लिए सात सदस्यीय समिति का हुआ गठन

Updated on 21-01-2023 06:44 PM
नई दिल्ली: भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह पर चोटी के पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए शुक्रवार को सात सदस्यीय समिति गठित की जिसमें एमसी मैरीकॉम और योगेश्वर दत्त जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। दिग्गज मुक्केबाज मैरीकॉम और पहलवान योगेश्वर के अलावा इस पैनल में तीरंदाज डोला बनर्जी और भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के अध्यक्ष सहदेव यादव भी शामिल हैं।
यह फैसला आईओए की कार्यकारी परिषद की आपात बैठक में लिया गया। इस बैठक में आईओए अध्यक्ष पीटी उषा और संयुक्त सचिव कल्याण चौबे के अलावा अभिनव बिंद्रा और योगेश्वर जैसे खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। शिवा केशवन विशेष आमंत्रित के रूप में बैठक में शामिल हुए।
    इससे पहले विरोध कर रहे पहलवानों ने आईओए से बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए जांच समिति के गठन की मांग की। इससे एक दिन पहले पहलवानों ने इस खेल प्रशासक के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी थी।
    आईओए अध्यक्ष उषा को लिखे पत्र में पहलवानों ने डब्ल्यूएफआई की ओर से (कोष में) वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाने के अलावा दावा किया कि राष्ट्रीय शिविर में कोच और खेल विज्ञान स्टाफ ‘बिल्कुल अक्षम’ हैं।

    विनेश फोगाट ने लगाई हैं बृजभूषण पर गंभीर आरोप

    भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने बृजभूषण सिंह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है। इसके अलावा कई अन्य महिला रेसलर का कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने यौन शोषण किया है। विनेश के समर्थन में साझी मलिक, बजरंग पुनिया समेत अंशु मलिक और रवि दहिया जैसे पहलवान भी दिल्ली के जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

    वहीं दूसरी ओर बृजभूषण सिंह ने पहलवानों के द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खंडित किया है। साथ ही यह मांग की है कि अगर मेरे खिलाफ कोई सबूत है तो उसे पेश किया जाए। बृजभूषण सिंह 20 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी आरोपों पर जवाब देने वाले थे लेकिन आखिर समय पर उन्होंने इसे स्थगित कर दिया। ऐसे में माना जा रहा है कि शनिवार को वह अपनी बात रखेंगे।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     20 June 2026
    नई दिल्ली: भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH नेशंस कप 2025-26 के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में चिले को 6-0 के बड़े अंतर से मात देकर खिताबी…
     20 June 2026
    नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार यानि 19 जून को कनाडा और कतर के बीच मुकाबले के आखिर में दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। वैंकूवर…
     20 June 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज में भिड़ रही है। यह सीरीज भारत की वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों की…
     20 June 2026
    नई दिल्ली: फुटबॉल जगत में एक ऐतिहासिक और अनोखी घटना देखने को मिली है, जब पहली बार किसी खिलाड़ी को मैदान पर बात करते समय अपना मुंह छिपाने की वजह…
     19 June 2026
    नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में भारतीय टीम का दबदबा साफ नजर आ रहा है। शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर मेजबान टीम ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया…
     19 June 2026
    नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम के स्टार मनप्रीत सिंह टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बुधवार को वे अपना 413वां इंटरनेशनल मैच…
     19 June 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी 2026/27 सीजन के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में एक ऐतिहासिक बदलाव करने का फैसला किया है। पीसीबी इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों…
     19 June 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा एक मुकाबले में भारतीय टीम का हेलमेट पहने खेलते हुए नजर आए हैं। 48 साल की उम्र में वह…
     16 June 2026
    नई दिल्ली: कड़े तनाव और भारी विवादों के बीच ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रॉ खेलकर की। सोफी स्टेडियम…
    Advt.