गालीगलौज करने वाले ओली रॉबिन्सन पर मेहरबान मैच रेफरी, नहीं लगा कोई जुर्माना, ख्वाजा का बयान हैरान कर देगा

Updated on 22-06-2023 09:06 PM
एजबेस्टन: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन को उस्मान ख्वाजा से भिड़ने के बाद सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाजा ने शानदार बल्लेबाजी की। पहली पारी में सेंचुरी और दूसरी पारी में फिफ्टी मारने वाले ख्वाजा को ओली रॉबिन्सन लगातार उकसा रहे थे। मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने रॉबिन्सन के खिलाफ कोई आधिकारिक कार्रवाई नहीं की। मैच के आखिरी दिन ख्वाजा को 141 रन पर बोल्ड करने के बाद रॉबिन्सन ने जश्न में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था, जो कैमरे में भी कैद हो गया।

टेस्ट मैच खत्म होने के बाद बेस्ट खिलाड़ी चुने गए ख्वाजा ने दावा किया कि उन्हें रॉबिन्सन की कोई बात सुनाई ही नहीं दी। रेफरी पाइक्रॉफ्ट ने रॉबिन्सन के खिलाफ कोई आधिकारिक कार्रवाई नहीं की, उन्होंने स्पिनर मोईन अली को उनकी इंजर्ड स्पिनिंग उंगली पर हीलिंग स्प्रे छिड़कने के लिए मैच फ्री में 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया। इतना ही नहीं स्लो ओवर रेट के चलते दोनों टीम के प्लेयर्स पर मैच फीच का 40 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया।

उस्मान ख्वाजा ने कहा, 'उस दिन, भीड़ इतनी ज्यादा थी कि मुझे अंदाजा ही नहीं था। मुझे कुछ सुनाई नहीं दिया। हो सकता है यह थोड़ा दोस्ताना मजाक हो। अधिकांश समय यह खेल काफी अच्छी भावना से खेला गया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की आचार संहिता, धारा 2.5, किसी भी प्रकार के विवादित कमेंट पर रोक लगाती है जिसमें आउट किए गए बल्लेबाज को मौखिक रूप से गाली देना भी शामिल है।

यह लेवल एक का अपराध है जिसमें खिलाड़ी पर आरोप लगने और उसकी पैरवी करने या दोषी पाए जाने पर खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत तक जुर्माना लगाया जा सकता है। इंग्लैंड के खिलाड़ी की मैच फीस £15,000 ($28,000) है। रविवार को खेल के बाद रॉबिन्सन ने अपनी हरकत को सही ठहराते हुए दावा किया कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग और अन्य ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स ने अतीत में इंग्लैंड के खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.