एक डिसीजन से फर्राटे भरने लगे Ola के शेयर, लग गया अपर सर्किट, जानें कितनी हो गई कीमत

Updated on 27-11-2024 05:04 PM
नई दिल्ली: ओला के फाउंडर भाविश अग्रवाल आज बहुत खुश होंगे। कारण है एक डिसीजन से उनकी कंपनी के शेयर में आई बंपर तेजी। आज बुधवार को ओला इलेक्ट्रिक के शेयर खूब तेजी से दौड़ रहे हैं। इनके फर्राटे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोपहर दो बजकर 5 मिनट पर इनमें 20 फीसदी का अपर सर्किट लग गया।

दोपहर 2:05 बजे ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 20 फीसदी की तेजी के साथ 88.16 रुपये पर आ गए। इस तेजी के साथ इसकी कीमत फिर से इश्यू प्राइस से ज्यादा हो गई है। इसका इश्यू प्राइस 76 रुपये था। पिछले दो दिन में ओला के शेयर में 26% से ज्यादा का उछाल आ चुका है।

क्या लिया है कंपनी ने डिसीजन?

कंपनी ने कल यानी मंगलवार को इलेक्ट्रिक स्कूटर की दो नई रेंज लॉन्च करने की घोषणा की थी। इनके ओला गिग (Ola gig) और ओला एस1 जेड (Ola S1 Z) शामिल हैं। इनकी शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है। ये ओला के अब तक के सबसे सस्ते स्कूटर हैं। इन स्कूटर की डिलीवरी अप्रैल 2025 से शुरू होगी। इनमें गिग रेंज ऑनलाइन सामान डिलीवरी करने वाले वर्कर्स के लिए है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.