हे भगवान न्यूक्लियर ब्लास्ट! ट्विटर का ट्रेंड देख कुछ देर के लिए थम गईं धड़कनें

Updated on 04-02-2023 05:45 PM
नई दिल्‍ली: माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट ट्विटर पर शुक्रवार को न्‍यूक्लियर ब्‍लास्‍ट (Nuclear Blast) टॉप ट्रेंड में था। इसे देख कई लोगों की धड़कनें थम गईं। कई को लगा कि कहीं रूस ने यूक्रेन पर न्‍यूक्लियर हमला तो नहीं कर दिया। हालांकि, पूरा मामला ही कुछ अलग है। दरअसल, सुपरस्‍टार विजय की एक फिल्‍म आने वाली है। यह उनकी 67वीं फिल्‍म होगी। इसका नाम 'लियो - ब्‍लडी स्‍वीट' हो सकता है। तमिल स्‍टार को Thalapathy भी कहा जाता है। Thalapathy67 इस हफ्ते का सबसे हॉट टॉपिक रहा है। फिल्म की पूरी टीम शूटिंग के लिए कश्मीर में है। प्रोडक्शन हाउस सोशल मीडिया पर तमाम अपडेट जारी कर रहा है। Thalapathy67 के राइट्स ओटीटी और सैटेलाइट पर रिकॉर्ड कीमत पर बेचे गए हैं। कई यूजर सुपरस्‍टार विजय की इस फिल्‍म को 'न्‍यूक्लियर ब्‍लास्‍ट' बता रहे हैं।
नौबत यह आ गई कि शुक्रवार को न्‍यूक्लियर ब्‍लास्‍ट टॉप ट्रेंड तक होने लगा। कई लोगों ने इस ट्रेंड पर रिऐक्‍शन देते कहा कि शुक्र है कि यह न्‍यूक्लियर ब्‍लास्‍ट 'फेक' था। ट्रेंड देखकर तो उन्‍हें यही लगा था कि यूक्रेन पर रूस ने न्‍यूक्लियर हमला तो नहीं कर दिया।
    बताया जाता है कि Thalapathy67 के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्‍स इंडिया ने 120 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। हालांकि, ओवरसीज राइट्स की बिक्री नहीं हुई है। सूत्रों का यह भी कहना है कि फिल्‍म के सैटेलाइट राइट्स सन टीवी ने खरीदे हैं। इसे 80 करोड़ रुपये में खरीदा गया है।

    एक यूजर ने लिखा कि एक्‍टर विजय और लोकेश कनगराज के साथ ब्‍लास्‍ट शुरू होगा। इस बार यह ब्‍लास्‍ट नहीं न्‍यूक्लियर ब्‍लास्‍ट होगा। कई लोगों ने न्‍यूक्लियर ब्‍लास्‍ट लिखते हुए इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कुछ समय में न्‍यूक्लियर ब्‍लास्‍ट ट्रेंड करने लगा।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     20 June 2026
    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
     20 June 2026
    जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
     20 June 2026
    लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
     20 June 2026
    कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
     19 June 2026
    रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
     19 June 2026
    चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
     19 June 2026
    कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
     19 June 2026
    नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
     16 June 2026
    कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
    Advt.