मेगा प्रोजेक्ट के कार्यों को प्राथमिकता से समय पर पूरा करे अधिकारी : कलेक्टर

Updated on 19-11-2025 01:06 PM

कोरबा। कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा (टी.एल) बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए।

विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा की

कलेक्टर ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में जारी विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने तथा निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनदर्शन के लंबित प्रकरणों का भी शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

धान खरीदी प्रक्रिया सुचारू रखने के निर्देश

बैठक में जिले में चल रही धान खरीदी प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर  वसंत ने निर्देशित किया कि किसानों का टोकन कटने के बाद उनसे समय पर धान की खरीदी अवश्य की जाए। नवनियुक्त कर्मचारियों का प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए। कम्प्यूटर प्रविष्टि सही एवं त्रुटिरहित हो। धान खरीदी में बाधा उत्पन्न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने तथा खरीदी कार्य को निर्बाध रूप से संचालित करने पर भी जोर दिया।

वनांचल क्षेत्रों की अधोसंरचना परियोजनाओं में प्राथमिकता देने के निर्देश

कलेक्टर ने वनांचल क्षेत्रों में संचालित अधोसंरचना विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को इन्हें शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। रेलवे, पावर प्लांट, एनएच एवं अन्य मेगा परियोजनाओं से संबंधित अधिकारियों को उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि राज्य स्तर पर इनकी सतत समीक्षा की जाती है, इसलिए कार्यों को प्राथमिकता से समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग को रेडी-टू-ईट उत्पादन मशीन की स्थापना कर कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों में स्थापित किए जा रहे सोलर सिस्टम की जानकारी लेते हुए उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि डीएमएफ से प्रशासकीय स्वीकृति मिलते ही कार्य प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए। उन्होंने सीएसआर मद अंतर्गत स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों हेतु पीडब्ल्यूडी को शीघ्र टेंडर जारी करने तथा अन्य निर्माण कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश भी दिए।

वसूली प्रकरण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी निर्देश

कलेक्टर ने सभी एसडीएम एवं जनपद सीईओ को विगत कार्यकाल के वसूली प्रकरणों में कार्रवाई कर प्रत्येक सप्ताह रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने विद्यालयों में युक्तिकरण के पश्चात जॉइन करने वाले शिक्षकों की जानकारी ली तथा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में वेटिंग लिस्ट के आधार पर नियुक्ति करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र स्थल निरीक्षण, सुतर्रा मार्ग की मरम्मत, जुराली एनएच मार्ग तथा अन्य महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में स्व-सहायता समूह अनुपयोगी सामग्री से निर्मित डायरी-नोटपैड एवं स्टेशनरी सामग्री के प्रदर्शन के पश्चात समूह के कार्यों की सराहना करते हुए कलेक्टर  वसंत ने ऐसे उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में पहल करने और समूह को प्रोत्साहित करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए। उन्होंने जनगणना कार्यों के लिए नगरीय निकायों को मास्टर ट्रेनर्स के नाम प्रेषित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में कटघोरा डीएफओ  कुमार निशांत, कोरबा डीएफओ श्रीमती प्रेमलता यादव, नगर निगम आयुक्त  आशुतोष पांडेय, कटघोरा एसडीएम  तन्मय खन्ना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.