अफसर बोले- भोपाल में किसानों की वजह से धंसी सड़क:किसानों का जवाब- अपनी गलती हमारे नाम कर रहे; 10 दिन में रिपेयर का दावा

Updated on 16-10-2025 03:47 PM

भोपाल बायपास की सड़क का 100 मीटर का हिस्सा फेल सिस्टम की वजह से धंसा है, लेकिन मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) के अफसर इसे किसानों की गलती बता रहे हैं। जबकि, किसानों का कहना है कि अफसर अपनी लापरवाही छिपाने के लिए आरोप लगा रहे हैं।

हकीकत यह है कि अफसरों ने 4 महीने में सिर्फ एक बार ही निरीक्षण किया। यही वजह है कि ब्रिज के पास भरा पानी जिम्मेदारों को नहीं दिखा। अब जनरल मैनेजर सोनल सिन्हा 10 दिन में धंसे हिस्से को रिपेयर करने का दावा कर रही हैं, लेकिन एक्सपर्ट की माने तो यदि बिना डामर का रास्ता भी बनाया तो इसमें कम से कम 25 दिन लग सकते हैं।

एक्सपर्ट स्ट्रक्चरल इंजीनियर सुयश कुलश्रेष्ठ का कहना है कि 10 दिन में किसी भी हाल में सड़क नहीं सुधर सकती, क्योंकि 100 मीटर लंबा और 20 फीट गहरा गड्‌ढा है। खेत में पानी भी भरा है। इसे निकालने के लिए रिटेनिंग वॉल भी बनना है।\

हालांकि, सिर्फ दस दिन में इतना बड़ा हिस्सा ठीक करने के दावे पर जब सिन्हा से बात की गई तो उनका कहना- सड़क पर बड़ा गड्‌ढा है। यदि भूल से कोई इस दिशा में आ गया तो हादसा होने की संभावना है। इसलिए गड्‌ढे को इतना भर देंगे कि हादसे का खतरा न रहे। सिन्हा ने माना कि 25 से 30 दिन में ही रिटेनिंग वॉल और पूरी तरह से रिपेयरिंग हो सकेगी।

इधर, सड़क धंसने के मुद्दे पर जब विभाग के मंत्री राकेश सिंह से सवाल पूछा तो वे खीज गए। उन्होंने कहा कि सड़कों का औचक निरीक्षण कराते हैं। इस सड़क का भी निरीक्षण कराया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।\

जून में निरीक्षण, इसके बाद नहीं पहुंचे अफसर मेंटेनेंस नहीं होने से 50 किलोमीटर लंबे बायपास की हालत खस्ता है। करीब 30 किमी का हिस्सा जर्जर है। जगह-जगह गड्‌ढे हो रहे हैं। जून महीने में एमपीआरडीसी के अफसरों ने निरीक्षण किया। इसके बाद एक बार भी वे सड़क या ब्रिज की हालत देखने नहीं निकले।

दूसरी ओर, सड़क धंसने के बाद अफसर जागे और सड़क की रिपेयरिंग शुरू करा दी गई। विदिशा रोड चौराहा, आशाराम चौराहा, कान्हासैया, ट्रांसपोर्ट नगर, कोकता, मिसरोद की तरफ सड़कों पर डामर बिछाया जा रहा है। बता दें कि कई जगहों पर सड़क पर एक से डेढ़ फीट तक के गड्‌ढे हो चुके हैं। इस वजह से वाहन चालकों को गुजरने में दिक्कतें होती हैं।

जिम्मेदारी तय करने के लिए 7 दिन इधर, मामले की जांच और जिम्मेदारी तय करने के लिए एमपीआरडीसी ने एक टीम बनाई है, जो सात दिन में रिपोर्ट देगी। टीम में चीफ इंजीनियर बीएस मीणा, जनरल मैनेजर मनोज गुप्ता और आरएस चंदेल शामिल हैं। सवाल यह उठता है कि जब पहले से बायपास को लेकर सबकी जिम्मेदारी तय है तो फिर जांच में इतना समय क्यों?



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.