मधुबनी में सीएम नीतीश के दौरे को लेकर एक्शन में अधिकारी, कड़ाके की ठंड के बावजूद भी जोर-शोर से तैयारी

Updated on 11-01-2023 06:41 PM
मधुबनी : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) 5 जनवरी से राज्य के अलग-अलग जिलों की यात्रा कर रहे हैं। इसे समाधान यात्रा नाम दिया गया है। हालांकि, सीएम की इस यात्रा पर बीजेपी लगातार हमलावर है। नए साल की शुरुआत में जिस तरह से मुख्यमंत्री की यात्रा हो रही उस पर विपक्ष ने कई सवाल खड़े हैं। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री इससे अलग अलग-अलग जिलों में पहुंचकर लोगों से मिल रहे हैं। साथ ही उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ले रहे। इसी फेहरिस्त में सीएम नीतीश बुधवार को सीतामढ़ी में होंगे। जिसको लेकर जिले के अधिकारी पुरजोर मेहनत करते नजर आ रहे।


समाधान यात्रा पर नीतीश कुमार आज मधुबनी में

मुख्यमंत्री जी को सब कुछ सुसज्जित दिखाने के लिए सीतामढ़ी में अधिकारी क्या दिन और क्या रात, भीषण ठंड में भी जुटे हुए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जहां एक समय दिन के 12 बजे भी अधिकारी अपने कार्यालय नहीं पहुंचते थे, सीएम के दौरे को लेकर बेहद अलर्ट मोड पर हैं। हालात ये हैं कि वो तालाब के किनारे बैठ कर सड़क बनवा रहे हैं। सीएम नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट नल जल योजना को सफल दिखाने के लिए अधिकारियों की ओर से खास ध्यान दिया जा रहा।

    अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर की है खास तैयारी

    हालात ये हैं कि अधिकारी दिन-रात मशीन से खुदाई कर नल जल योजना की पाइप बिछाने में लगे हुए है। रातों रात सड़कें बन रही हैं। बिजली के नए नए खंभे लगाए जा रहे हैं। गलन वाली ठंड में भी अधिकारी दिन रात काम करवाने में जुटे हुए हैं। सरकारी विद्यालय जहां कभी शिक्षक समय पर नहीं पहुंचते थे, जिस विद्यालय के कमरों में भैंस का चारा रखा होता था। उस विद्यालय की दशा बदलने में जिले के अफसर पूरी शक्ति से जुटे रहे। सीएम के आने से पहले विद्यालय की रिपेयरिंग की गई। रातों रात विद्यालय में टॉयलेट भी बनवाया गया।

    क्या रहेगा सीएम नीतीश का कार्यक्रम जानिए

    मुख्यमंत्री के दौरे से पहले जिले के अधिकारी, सरकारीकर्मी ऐसा दिखाने में जुटे हैं सबकुछ बिल्कुल परफेक्ट हैं। वो काफी मेहनत कर रहे हैं। सभी योजनाओं को बिल्कुल मानक तरीके से धरातल पर उतारने की कवायद हो रही। वहीं नीतीश कुमार मधुबनी की यात्रा के दौरान जिला मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूर जगतपुर पंचायत के वार्ड नंबर 4 का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद कुछ ही दूरी पर बने मिथिला पेंटिंग कॉलेज में समीक्षा बैठक करेंगे।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     24 June 2026
     भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
     24 June 2026
    भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
     24 June 2026
    भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
     24 June 2026
    भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
     24 June 2026
    भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
     24 June 2026
    भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
     24 June 2026
    भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
     24 June 2026
    भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
     24 June 2026
    भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
    Advt.