स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह आयोजन के लिए अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी

Updated on 06-08-2026 01:05 PM

दुर्ग,। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त का आयोजन जिले में गरिमामयी एवं हर्षोल्लास के साथ जिला मुख्यालय अंतर्गत भिलाई स्थित प्रथम बटालियन ग्राउण्ड में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 9ः00 बजे से किया जाएगा। इस दिवस सभी शासकीय कार्यालयों में सुबह 8ः00 बजे तक ध्वजारोहण किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के लिए कलेक्टर  अभिजीत सिंह ने आज अधिकारियों की बैठक में विभागवार जिम्मेदारी सौंपी है। जिला मुख्यालय में मुख्य समारोह स्थल में ध्वजारोहण पश्चात् परेड द्वारा सलामी दी जाएगी। परेड में जिला आरक्षक बल, विशेष बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, होमगार्ड, एनसीसी एवं स्काउट गाइड शामिल होंगे। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए समिति बनाने तथा जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयारी प्रारंभ करने कहा गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी प्रदेश की सांस्कृतिक गतिविधियां समाहित हो। कार्यक्रम स्थल में बेरिकेटिंग एवं बैठक व्यवस्था के लिए लोक निर्माण विभाग को, साफ सफाई, पेयजल, शौचालय सहित शामियाना, कुर्सियां, लाउडस्पीकर आदि की व्यवस्था के लिए नगर निगम भिलाई को, विशिष्ट अतिथियों के लिए आवश्यक व्यवस्था के लिए लोक निर्माण विभाग को, कार्यक्रम स्थल में चबूतरा निर्माण, झण्डे आदि की व्यवस्था के लिए लोक निर्माण व रक्षित निरीक्षक को जिम्मेदारी दी गई है। मंच सजावट के लिए उद्यानिकी विभाग को, विद्युत कनेक्शन, जनरेटर आदि की व्यवस्था के लिए नगर निगम एवं विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग को, सम्मानीय अतिथियों की बैठक व्यवस्था के लिए प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को, ध्वजारोहण पश्चात् रंग बिरंगी गुब्बारे आसमान में छोेड़ने के लिए उद्योग विभाग को दायित्व दिए गए हैं। मुख्य अतिथि का परेड निरीक्षण के लिए वाहन व्यवस्था हेतु पुलिस विभाग को, मुख्यमंत्री का संदेश वाचन के लिए पुस्तिका की व्यवस्था के लिए जनसंपर्क विभाग को, कार्यक्रम स्थल में उद्घोषक के लिए शिक्षा एवं आदिवासी विकास विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। प्रमुख चौक-चौराहों पर देशभक्ति गीत-संगीत के प्रसारण के लिए नगर निगम दुर्ग-भिलाई को, कार्यक्रम का विडियो एवं फोटोग्राफी के लिए जनसंपर्क विभाग एवं खनिज विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। प्रथम बटालियन ग्राउण्ड में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण की व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक दुर्ग और लोक निर्माण विभाग को दी गई है। आमंत्रण पत्रों का मुद्रण एवं प्रोटोकॉल अनुसार वितरण के लिए सी.ई.ओ. जिला पंचायत, वरिष्ठ लिपिक शाखा, प्रोटोकॉल शाखा को जिम्मेदारी दी गई है।

कलेक्टर  सिंह ने जिला स्तरीय अधिकारियों को जिला मुख्यालय में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन से संबंधित राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में शासन द्वारा विनिर्दिष्ट माननीय मंत्री जी द्वारा ध्वजारोहण किया जाकर परेड की सलामी ली जाएगी एवं मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के संदेश” का वाचन किया जाएगा। जीएडी के गाइड लाईन अनुसार ध्वजारोहण पश्चात परेड द्वारा सलामी दी जायेगी। परेड में पुलिस, नगर सेना, जेल प्रहरी, बीएसएफ, सीआईएससफ, एनसीसी एवं स्काउट गाइड भाग लेंगी। कलेक्टर ने कहा कि यह ध्यान रखा जाए कि समारोह में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम गरिमामय एवं रूचिपूर्ण हों। 13 अगस्त को सुबह 9.00 बजे रिहर्सल होना है। स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत् उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी सम्मानित होंगे। इसके लिए जिला कार्यालय प्रमुख अधिकारी 10 अगस्त तक कर्मचारियों की सूची कार्यालय कलेक्टर कक्ष क्रमांक 25 में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। सूची के साथ संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विगत चार माह के बायोमेट्रिक आधार अटेंडेंस की सूची भी संलग्न कर प्रेषित करेंगे। साथ ही संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरूद्ध किसी भी प्रकार की जांच लंबित न हो, इसका विशेष ध्यान रखेंगे।

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जनपद पंचायत मुख्यालयों पर संबंधित जनपद पंचायत अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। ऐसी नगर पालिका/नगर पंचायत जिनका मुख्यालय ब्लॉक मुख्यालय पर नहीं है, उनमें अध्यक्ष, नगर पालिका/नगर पंचायत द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। पंचायत मुख्यालयों में सरपंच द्वारा एवं बड़े गांवों में, गांवों के मुखिया द्वारा ध्वजारोहण किया जाये एवं सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रीय गान गाया जाए। विभाग/कार्यालय प्रमुख द्वारा उनके कार्यालय में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाए तथा ध्वजारोहण के पश्चात् सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रीय गान (जन-गण-मन) गाया जाए। पूर्व के वर्षों की भांति इस वर्ष स्कूली बच्चों के कार्यक्रम तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। सभी शासकीय/सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 की रात्रि में जिले के सभी शासकीय/सार्वजनिक भवनों/राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाए। उक्त पर होने वाला व्यय संबंधित प्रशासकीय विभाग अपनी विभागीय बजट से वहन करेंगे।

बैठक में एडीएम  वीरेन्द्र सिंह, एएसपी  एम चन्द्रा, नगर निगम रिसाली की आयुक्त श्रीमती मोेनिका वर्मा, नगर निगम भिलाई 03 चरौदा के आयुक्त  दशरथ राजपूत, अपर कलेक्टर  हरवंश सिंह मिरी, एसडीएम दुर्ग  महेश राजपूत, नगर निगम दुर्ग के प्रभारी आयुक्त  मोहेन्द्र साहू, डिप्टी कलेक्टर  सोनाल डेविड, सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन नियंत्री  ए.के. भट्टाचार्य सहित सभी विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.