MSME में काम के तनाव के कारण अधिकारी समय से पहले ही ले रहे रिटायरमेंट

Updated on 09-10-2022 05:28 PM

भोपाल

प्रमोशन न मिलने से परेशान और सरकार के टारगेट पूरे करने के लिए कलेक्टरों की फटकार से आहत प्रदेश में सूक्ष्म मध्यम और लघु उद्योग विभाग में पदस्थ महाप्रबंधक और सहायक महाप्रबंधक स्तर के अफसरों का नौकरी से मोह भंग होने लगा है। इस विभाग के अधिकारी काम के तनाव से परेशान होकर समय पर रिटायर होने के बजाय पहले ही रिटायरमेंट ले रहे हैं। चालू वित्त वर्ष में तीन अधिकारी वीआरएस ले चुके हैं जबकि दो ने आवेदन कर दिया है। चालू वित्त वर्ष में सबसे पहले संजय पाठक ने 18 अप्रेल को वीआरएस के लिए आवेदन किया। पाठक उपसंचालक के पद पर मुख्यालय में पदस्थ थे। उन्होंने शीघ्र वीआरएस की मांग की तो सरकार ने भी तीस अप्रेल को उनका वीआरएस मंजूर कर दिया। इसके बाद छिंदवाड़ा में पदस्थ सुरेश कुमार मोहने का भी सरकार ने 400 किमी दूर तबादला कर दिया। बताया गया कि मोहने शुरुआत से छिंदवाड़ा में पदस्थ थे और उन्हें उम्मीद थी कि प्रमोशन मिल जाएगा। जब प्रमोशन के चांस नहीं दिखे तो उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन कर दिया और 31 जुलाई को रिटायर हो गए। नियमानुसार वे छह माह बाद रिटायर होने वाले थे। ऐसी ही स्थिति भोपाल में इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन में पदस्थ अजय कुमार अग्रवाल के बारे में भी बताई जा रही है। उनका रिटायरमेंट दिसम्बर 2022 में था लेकिन उन्होंने 30 सितम्बर को वीआरएस ले लिया।

इन्होंने किया वीआरएस का आवेदन: विभागीय सूत्रों का कहना है कि दो अन्य अफसरों ने भी वीआरएस के लिए आवेदन किया है। इसमें सिंगरौली के जीएम एआर मंसूरी और विदिशा के जीएम का नाम है। विदिशा जीएम का जनवरी 2023 में रिटायरमेंट है। वहीं दमोह के जीएम बीमार हैं और टारगेट से बचने के लिए वे वीआरएस के लिए आवेदन करने की तैयारी कर रहे हैं।

2021 में लिया था आधा दर्जन अफसरों ने वीआरएस
विभागीय सूत्रों का कहना है कि 2021 में भी आधा दर्जन अफसरों ने वीआरएस लेकर नौकरी छोड़ी है। इन सबके द्वारा भी प्रमोशन न मिलने और विभागीय टारगेट पूर्ति के लिए मिलने वाली फटकार व घर परिवार से दूर पोस्टिंग वजह बताई जा रही है। इन अधिकारियों का कहना है कि सरकार की गलती से प्रमोशन मिल नहीं रहा है और पोस्टिंग चार सौ से पांच सौ किमी दूर कर दी जाती है, इसलिए परिवार से दूर रहकर कलेक्टरों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की डांट खाने से बेहतर वीआरएस लेना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.