राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाएं अधिकारी : जिला कलेक्टर की सख्त हिदायत

Updated on 03-02-2026 12:41 PM

बालोद। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर विशेष गहन पुनरीक्षण एवं राजस्व प्रकरणों के निराकरण के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य तथा राजस्व प्रकरणों के निराकरण के कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए। 

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं नूतन कंवर, संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष सहित एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे। बैठक में मिश्रा ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के अलावा राजस्व प्रकरणों के अंतर्गत नामांतरण, बंटवारा, खाता विभाजन के कार्य तथा अतिक्रमण हटाने हेतु की जा रही कार्रवाई की भी गहन समीक्षा की। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से अवैध कब्जा हटाने हेतु की जा रही कार्रवाई के संबंध में जानकारी लेते हुए अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अंतर्गत उन्होंने तहसीलदार मार्री बंगला देवरी से पसौद से दुर्ग मार्ग में अतिक्रमण हटाने हेतु की जा रही कार्रवाई के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्हें शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए अविवादित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण के भी निर्देश दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.