हनुमानगंज में सालों जमें अधिकारी हुए बेप्रिक, हिंसक लुटेरे चाकू मारकर कर रहे लूट

Updated on 22-06-2023 05:54 PM

भोपाल। राजधानी का हनुमानगंज इलाका इन दिनों हिंसक लुटेरों के निशाने पर है। रात के समय निकलने वाले बाइक सवार यह पैदल बाहर से आने वाले यात्रीयों के निशाना बना रहे हैं। 15 दिन में करीब तीन लूट की वारदात चाकू मारकर और मारपीट कर की गई हैं। पुलिस ने उन पर एफआइआर दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार तो कर लिया हैं,लेकिन यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि हनुमानगंज में रेलवे स्टेशन होने के कारण कई यात्री रोजाना बाहर से आते हैं। स्टेशन के बाहर लूट की वारदात होने से दहशत का माहौल है। इस इलाके के पुलिस गश्त न होने के कारण लूट की वारदात बढ़ गई है।

जानकारी के मुताबिक हनुमानगंज में पिछले दिनों में लूट की वारदात में लुटेरों ने रात के समय पीडित के मिलने के बाद उसके साथ मारपीट और बाद में उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद रास्ते में कहीं उसे पुलिस नहीं मिली ।थाने जाकर पीडित एफआइआर दर्ज कराई। तब जाकर पुलिस को घटना की जानकारी मिल पाई और वह सक्रिय होकर आरोपितों को गिरफ्तार कर पाई है।

सीसीटीवी से आरोपितों की गिरफ्तारी, गश्त नहीं होती

हनुमानगंज इलाके में हुई लूट की लगातार वारदात पूरी िस्थति साफ- साफ बयां कर रही है कि यह बाइक सवार लुटेरे सक्रिय वारदात करने से रोक नहीं पा रहे हैं। वारदात के पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपित को जरूर गिरफ्तार कर लेती है, लेकिन घटनाओं को रोकने के लिए विशेष इंतजाम नहीं है।

अधिकारी भी बेफ्रिक हो गए

हनुमानगंज थाना प्रभारी को चार साल पूरे होने आ गए हैं,इन हालातों में उनका कार्यकाल पूरा होने को आ गया । इस कारण से बेफ्रिक होकर काम कर रहे हैं। उनको पता है कि अब ज्यादा दिन यहां रुकना नहीं है, इस कारण उनको पुलिस गश्त को लेकर ज्यादा खास निगरानी नहीं रहती है। नतीजा लोग लगातार हिंसक लुटेरों के शिकार हो रहे हैं।

मुख्य वारदात लूट की

12 जून इंदौर से भोपाल रेल से आए एक युवक को स्टेशन बाहर निकलते ही चाकू मारकर दो हजार रुपये लूटे।

दो जून हमीदिया रोड बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीनकर फरार हुए।

सलीम चौक पर वीरेंद्र साहू नाम के व्यक्ति को चाकू मारकर लूटा।

इनका कहना है

हनुमानगंज में पिछले लूट की वारदात सामने आई है,अधिकांश में पीडित् पर हमलाकर वारदात की गई है। यह एक चिंता का विषय है।इन क्षेत्रों में पुलिस गश्त को मजबूत कर आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.