ओडिशा का अर्चना नाग सेक्स स्कैंडल, जिससे ओडिशा की राजनीति में भूचाल

Updated on 26-10-2022 05:42 PM

अर्चना नाग सेक्स स्कैंडल ने इन दिनों ओडिशा की राजनीति में भूचाल ला दिया है। विपक्ष लगातार कथित तौर पर बीजू जनता दल (BJD) के कई नेताओं से जुड़े इस सनसनीखेज सेक्स स्कैंडल की सीबीआई जांच की मांग कर रहा है। इस बीच खबर आ रही है कि इस हाईप्रोफाइल केस में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री हो सकती है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने ओडिशा पुलिस से इस मामले से जुड़ी प्राथमिकी की कॉपी मांगी है। पुलिस ने हाल ही में 26 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया था।

भुवनेश्वर-कटक के पुलिस आयुक्त सौमेंद्र प्रियदर्शी ने मंगलवार को कहा कि ईडी के अधिकारियों ने अर्चना नाग के एक पूर्व साथी द्वारा दर्ज प्राथमिकी की कॉपी मांगी है। महिला ने शिकायत की थी कि कुछ साल पहले अचर्ना नाग ने उसके ड्रिंक्स और खाने में कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया और फिर कुछ अश्लील तस्वीरें लीं। आरोप यह भी है कि उन तस्वीरों का इस्तेमाल कर सेक्स वीडियो बनाया गया और फिर उसकी मदद से लोगों को ब्लैकमेल किया गया। महिला ने आरोप लगाया कि अर्चना नाग महिलाओं को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर कर रही थी। उनका इस्तेमाल प्रभावशाली लोगों को ब्लैकमेल करने के लिए कर रही थी।

पुलिस ने उसके घर से उसका मोबाइल फोन, लैपटॉप, पेन ड्राइव और कंप्यूटर भी बरामद किया है। पुलिस आयुक्त ने कहा, "पुलिस मामले में वित्तीय लेनदेन और वित्तीय अनियमितताओं की जांच नहीं कर सकती है। अगर निजी लोग शामिल हैं तो ईडी या आयकर विभाग इस मामले की जांच कर सकता है।" ओडिशा पुलिस ने अर्चना नाग के बैंक अकाउंट की जानकारी के लिए आरबीआई को एक पत्र लिखा था।

संपत्ति भी जब्त कर सकती है ईडी, अर्चना पर शिकंजे की तैयारी

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि अर्चना नाग और उनके पति जगबंधु चंद के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के बाद ईडी मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत एक मामला दायर करेगी। इससे ईडी के पास गिरफ्तारी करने, तलाशी और जब्ती करने के साथ-साथ अपराध की आय को अटैच करने का अधिकार होगा। 

अर्चना नाग का महल जैसा है घर, दौलत देख अधिकारी हैरान

आपको बता दें कि मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी अर्चना नाग के महलनुमा इमारत, कई महंगी कारों के साथ-साथ एक घोड़े को देखकर हैरान रह गए थे।  एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ईडी अर्चना नाग और उसके पति को सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के साथ-साथ केंद्र और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कई हाई प्रोफाइल लोगों से प्राप्त धन के स्रोत का पता लगा सकती है। पिछले महीने ओडिया फिल्म निर्माता अक्षय पारिजा द्वारा नाग और एक लड़की के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद अर्चना नाग की भूमिका सवालों के घेरे में आ गई थी।

अर्चना नाग के साथ बीजेडी नेताओं की तस्वीरें, बैकफुट पर सरकार

बीते कुछ हफ्तों में सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के साथ अर्चना नाग की कई तस्वीरें सामने आई हैं, लेकिन कोई भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए आगे नहीं आया है। इस कारण पुलिस के लिए मामले की और गहन जांच करना मुश्किल हो गया है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि एक बार ईडी ने जांच शुरू कर दी तो अर्चना नाग और राजनेताओं के बीच किसी भी तरह का वित्तीय लेन-देन आने वाले दिनों में बीजेडी के लिए शर्मिंदगी का कारण बन सकता है।

भाजपा ने की सीबीआई जांच की मांग, बोली- पुलिस है फेल

एक एनजीओ ने उड़ीसा उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर कर मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा निष्पक्ष और उचित जांच की मांग की है। भाजपा महिला विंग ने मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि राज्य पुलिस जांच में कोई स्पष्ट प्रगति करने में विफल रही है। पार्टी ने राज्य पुलिस द्वारा मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं करने पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आवास का घेराव करने की धमकी दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
 16 June 2026
बेंगलुरु : कर्नाटक हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि किसी बैंक के पास आधिकारिक निर्देशों में तय सीमा से ज्यादा फंड फ्रीज करने का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने…
 16 June 2026
अहमदाबाद: केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून में समय पर दस्तक दी थी। इसके बाद केरल और तमिलनाडु में बारिश की शुरुआत हुई थी लेकिन झमाझम बारिश से पहले ही मॉनसून की…
 16 June 2026
कोलकाता : नॉर्थ कोलकाता के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने भले ही 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) जॉइन कर ली हो, लेकिन उनकी पत्नी और पांच बार की MLA नयना…
 15 June 2026
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार से उड़ान सेवाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन एयरपोर्ट पर कुल आठ उड़ानों का संचालन किया…
 15 June 2026
चेन्नई: मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु की महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। सीएम विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार ने 'कलैगनार महिला अधिकार अनुदान योजना' को जारी रखा…
 15 June 2026
मुंबई : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरी…
 15 June 2026
नई दिल्ली/पेरिस/ब्रातिस्लावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो देशों के दौरे के दूसरे फेज में रविवार रात 2:18 बजे स्लोवाकिया पहुंचे। वह यहां 16 जून तक हैं। राजधानी ब्रातिस्लावा में विदेश और…
 15 June 2026
कोलकाता, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी कोलकाता में ईडी ऑफिस पहुंच गए हैं। ईडी अभिषेक से कैश-फॉर-स्कूल-जॉब स्कैम में पूछताछ की जा रही है। उन्हें 3 जून को नोटिस जारी कर 15…
Advt.