ODI World Cup-2023 के शेड्यूल का ऐलान आज, जानें कब और कितने बजे ICC कर सकता है घोषणा

Updated on 27-06-2023 09:47 PM
नई दिल्ली: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के शेड्यूल का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। टूर्नामेंट के शुरू होने से ठीक 100 दिन पहले यानी आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) शेड्यूल का ऐलान आज करेगा। मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि शेड्यूल का ऐलान 11:30 बजे मुंबई में होने की उम्मीद है। सोशल मीडिया पर वायरल इनविटेशन के अनुसार, यह कार्यक्रम मुंबई में एस्टोर बॉलरूम, सेंट रेजिस, लोअर परेल में आयोजित किया जाएगा।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पहले ही जून में देशों को एक मसौदा कार्यक्रम भेज दिया है, जिसमें टूर्नामेंट के लिए प्रस्तावित फिक्स्चर और स्थानों की रूपरेखा दी गई है। हालांकि, नवभारत टाइम्स इसकी पुष्टि नहीं करता है। इस ड्राफ्ट के अनुसार, ओपनिंग मैच 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है, जिसमें मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड का मुकाबला उपविजेता न्यूजीलैंड से होगा।

रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद, 11 अक्टूबर को मेन इन ब्लू का सामना दिल्ली में अफगानिस्तान से होगा। भारत और कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के बीच एक रोमांचक मुकाबला होगा। यह मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में होने होगा। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अभी तक प्रस्तावित मसौदा कार्यक्रम के लिए अपनी सहमति नहीं दी है, जिससे इस बड़े मुकाबले को लेकर कुछ हद तक अनिश्चितता बनी हुई है।

बहुप्रतीक्षित नॉकआउट मैच 15 और 16 नवंबर को होने की संभावना है। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद में होगा। रिपोर्टों की मानें तो पीसीबी ने पाकिस्तान के कुछ मैचों के लिए स्थानों को संशोधित करने की इच्छा व्यक्त की थी। खासकर अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई और बेंगलुरु में होने वाले मैचों के लिए। हालांकि, आईसीसी और बीसीसीआई दोनों ने मौजूदा स्थल आवंटन में बदलाव के लिए ठोस कारणों की कमी का हवाला देते हुए सर्वसम्मति से अनुरोध को खारिज कर दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.