ओबामा बोले- मंगल पर जीवन बसाने की जगह धरती बचाएं:​​​​​​​कहा- परमाणु युद्ध के बाद भी मंगल ग्रह से ज्यादा रहने लायक होगी पृथ्वी

Updated on 15-03-2024 12:28 PM

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बुधवार को पेरिस में एक समिट के दौरान कहा- मंगल ग्रह पर कॉलोनी बनाने का सपना देखने से पहले लोगों को पृथ्वी को बचाने की कोशिश करनी चाहिए। कोई परमाणु युद्ध और जलवायु परिवर्तन भी लाल ग्रह को रहने लायक नहीं बना सकता।

रेन्यूएबल एनर्जी कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए ओबामा ने उन अरबपतियों का जिक्र किया जो इंसानों को मंगल पर ले जाने वाली स्पेसशिप बना रहे हैं। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- कुछ लोग मार्स पर जीवन बसाने की बात करते हैं क्योंकि उनके मुताबिक, पृथ्वी का पर्यावरण इतना खराब हो सकता है कि वो रहने लायक ही न बचे।

ओबामा बोले- क्लाइमेट चेंज के लिए कुछ न करने पर भी धरती पर रहेगा ऑक्सीजन
ओबामा ने आगे कहा- अगर पृथ्वी पर परमाणु जंग भी हो गई तो भी यह मार्स की तुलना में ज्यादा रहने लायक होगा। अगर हमने क्लाइमेट चेंज को लेकर कोई कदम नहीं उठाया तब भी धरती पर ऑक्सीजन रहेगी। लेकिन मंगल ग्रह के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक, हमें मंगल ग्रह की जगह इस धरती को बेहतर बनाने और उसका ध्यान रखने पर खर्चा करना चाहिए। अंतरिक्ष में खोज का मकसद जानकारी इकट्ठा करना होना चाहिए। इस दौरान लोगों के रहने के लिए नई दुनिया बनाने पर फोकस नहीं होना चाहिए। हमें धरती पर रहने के लिए बनाया गया है और हमें इस धरती को रहने लायक रखने की कोशिश करनी चाहिए।

मंगल ग्रह पर जाने के लिए सबसे ताकतवर रॉकेट बना रहे एलन मस्क
स्पेसएक्स कंपनी के मालिक एलन मस्क दुनिया के सबसे ताकतवर स्टारशिप व्हीकल की टेस्टिंग कर रहे हैं। यह एक रीयूजेबल ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम है। इसके जरिए मस्क इंसानों को मंगल ग्रह पर भेजेंगे। स्टारशिप सिस्टम 100 लोगों को एक साथ मंगल ग्रह पर लेकर जाएगा।

मस्क 2029 तक इंसानों को मंगल ग्रह पर पहुंचाकर वहां कॉलोनी बसाना चाहते हैं। स्पेसशिप इंसानों को दुनिया के किसी भी कोने में एक घंटे से कम समय में पहुंचाने में भी सक्षम होगा।

मंगल ग्रह पर कॉलोनी बसाने की क्या जरूरत?
मंगल ग्रह पर कॉलोनी बसाने की जरूरत पर एलन मस्क कहते हैं- 'पृथ्वी पर एक लाइफ एंडिंग इवेंट मानवता के अंत का कारण बन सकता है, लेकिन अगर हम मंगल ग्रह पर अपना बेस बना लेंगे तो मानवता वहां जीवित रह सकती है।'

मस्क के मुताबिक, न्यूक्लियर युद्ध या किसी एस्टेरॉइड के टकराने से पृथ्वी का अस्तित्व खतरे में आ जाए। ऐसी स्थिति में हमारे लिए सबसे उपयुक्त मंगल ग्रह ही है। इससे इंसान अपना विनाश टाल सकते हैं। करोड़ों साल पहले पृथ्वी पर डायनासोर का भी अंत एक लाइफ एंडिंग इवेंट के कारण ही हुआ था।

PM मोदी ने कहा था- अपनी तरह प्रकृति के हेल्थ कार्ड के बारे में सोचें
इससे पहले COP28 वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट में PM मोदी ने कहा था- जिस तरह हम अपने हेल्थ कार्ड के बारे में सोचते हैं, उसी तरह हमें पर्यावरण के बारे में भी सोचना चाहिए। हमें ये भी सोचना चाहिए कि हमारी तरह पृथ्वी के हेल्थ कार्ड में भी पॉजिटिव पॉइंट्स जुड़ें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.