NZ vs ENG: इंग्लैंड ने T-20 स्टाइल में जीता पहला टेस्ट, पिंक बॉल से मेजबान न्यूजीलैंड की उड़ाई धज्जियां

Updated on 19-02-2023 03:58 PM
माउंट माउंगानुई: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को पहले टेस्ट में चौथे ही दिन 267 रन के विशाल अंतर से रौंदा। इस डे-नाइट टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के सामने 394 रन का मुश्किल लक्ष्य था, जिसके जवाब में मेजबान सिर्फ 126 रन पर ही सिमट गए। अंग्रेजों के लिए जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की जोड़ी ने मिलकर कीवियों का काम तमाम कर दिया। दोनों अनुभवी पेसर्स ने 4-4 विकेट लिए। ओली रॉबिन्सन और जैक लीच के खाते में 1-1 सफलता आई। अब सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट वेलिंग्टन में 24 फरवरी से खेला जाएगा।
ब्रॉड-एंडरसन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन ने मिलकर एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इस जोड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में साथ मिलकर 1000 टेस्ट विकेट भी पूरे कर लिए हैं। यह कमाल करने वाली वर्ल्ड क्रिकेट की दूसरी जोड़ी है, इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्रा ने ऐसा किया था। खेल के तीसरे दिन टॉम ब्लंडेल के आउट होने से न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 28 रन हो गया था, लेकिन यहां से फिर स्टंप्स तक और कोई झटका नहीं लगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.