Nykaa ने किया बड़ा ऐलान, हर 1 शेयर पर 5 बोनस शेयर देगी कंपनी

Updated on 03-10-2022 06:24 PM

नायका (Nykaa) ने अपने इनवेस्टर्स को बड़ा तोहफा दिया है। नायका (Nykaa) ने बताया है कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने सोमवार को हुई मीटिंग में 5:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने की घोषणा की है। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर निवेशकों को 5 बोनस शेयर देगी। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में सोमवार 3 अक्टूबर 2022 को करीब 8 पर्सेंट की तेजी के साथ 1370.65 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं।

कंपनी ने फिक्स की बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट
नायका (Nykaa) ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि कंपनी बोर्ड ने 3 अक्टूबर को हुई मीटिंग में 5:1 के रेशियो में बोनस शेयर देना अप्रूव किया है। कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट गुरुवार 3 नवंबर 2022 फिक्स की है। बोनस शेयर 2 दिसंबर 2022 को या इससे पहले निवेशकों को मिल जाएंगे। नायका की पैरेंट कंपनी FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 2574 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 1208.40 रुपये है। 

इस साल अब तक शेयरों में 35% की गिरावट

नायका (Nykaa) के शेयरों में इस साल अब तक करीब 35 पर्सेंट की गिरावट आई है। साल की शुरुआत में यानी 3 जनवरी 2022 को कंपनी के शेयर 2086.25 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे थे। नायका के शेयर 3 अक्टूबर 2022 को बीएसई में 1370.65 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। पिछले 6 महीने में नायका के शेयरों में करीब 24 पर्सेंट की कमजोरी देखने को मिली है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर 39 पर्सेंट के करीब लुढ़क गए हैं। वहीं, पिछले 5 दिन में नायका के शेयरों में 5 पर्सेंट का उछाल आया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.