आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘पोषण भी पढ़ाई भी‘

Updated on 26-09-2025 12:56 PM

कोरबा। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा के मार्गदर्शन में जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह 2025 अंतर्गत विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। निर्धारित 6 थीम के अंतर्गत प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा गतिविधि हेतु आँगनबाड़ी केन्द्रो में पोषण के साथ-साथ सीखने के केन्द्र के रूप मे दर्शाने हेतु पोस्टर, स्लोगन, बैनर इत्यादि के माध्यम से “पोषण भी पढाई भी”  के लिये विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमे स्थानीयता को बढावा देने के लिये स्थानीय उत्पादों, स्वदेशी खिलौना का निर्माण, स्थानीय व्यंजनो का प्रचार-प्रसार, बच्चो के लिये पौष्टिक भोजन एवं स्वच्छता पर चित्रकला एवं कटपुतली नाच का आयोजन, मोटापा के रोकथाम हेतु आँगनबाड़ी केन्द्रो में बच्चों, किशोरो एवं व्यस्को के लिए बीएमआई स्क्रीनिंग एवं विकास मापन शिविर, मोटापा से बचने हेतु चीनी और तेल की खपत में कमी पर जागरूकता शिविर, सुपोषण चौपाल का आयोजन, थीम मेन स्ट्रीमिंग के अंतर्गत विविध प्रतियोगिताएं -  स्वस्थ भोजन का महत्व विषय पर भाषण, पोषण पर पिताओं के नेतृत्व में सामुदायिक पोषण प्रतिज्ञा का वाचन इत्यादि, थीम Convergent Action and digitization अंतर्गत AAPAR ID  व ABHA ID निर्माण हेतु शिविर, गर्भवती महिलाओं का वजन एवं हिमोग्लोबिन के स्तर की सही जानकारी पोषण ट्रैकर एप में सही इंद्राज किया जाना सुनिश्चित किया गया। विभिन्न विभाग-स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, शिक्षा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, डाक विभाग इत्यादि के साथ समन्वय कर गतिविधियां का आयोजन किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा द्वारा एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा ग्रामीण अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र बरीडीह-02 उरगा का आकास्मिक निरीक्षण किया गया जहाँ पालकों को पोषण माह 2025 के विषय में अवगत कराते हुए उन्हे स्थानीय उत्पाद, स्वदेशी खिलौना निर्माण, स्थानीय व्यंजन हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही स्वच्छता के साथ स्वस्थ वातावरण बनायें रखने हेतु अपने आसपास साफ सफाई रखने हेतु प्रेरित किया गया। किशोरी बालिकाओं को माहवारी के दिनों में सेनेटरी पैड का प्रयोग करने व उसके उपयोग पश्चात् उचित तरीके से डिस्पोज करने हेतु जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी केन्द्रों में विविध प्रतियोगिताओं - चित्रकला, नृत्य एवं अन्य का आयोजन कर उन्हे पुरुस्कृत भी किया गया। साथ ही उपस्थित पर्यवेक्षक एवं कार्यकर्ता को विभिन्न गतिविधि की सही एंट्री जन आंदोलन डैशबोर्ड पर करने हेतु निर्देशित किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच…
 21 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। तीनों दिन धर्म और…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित…
 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
Advt.