जन धन खातों के संख्या 50 करोड़ के पार, पीएम नरेंद्र मोदी ने कह दी बड़ी बात

Updated on 19-08-2023 02:53 PM
नई दिल्ली: देश में जन धन खातों (Jan Dhan Accounts) की संख्या 50 करोड़ के पार पहुंच गई है। इनमें से 56 परसेंट खाते महिलाओं के हैं। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इनमें से करीब 67 परसेंट अकाउंट्स गांवों और छोटे कस्बों में खोले गए हैं। इन खातों में कुल जमा राशि 2.03 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। साथ ही इन अकाउंट्स से लगभग 34 करोड़ रुपे कार्ड फ्री जारी किए गए हैं। इन प्रधानमंत्री जन धन योजना (Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana) खातों में एवरेज बैलेंस 4,076 रुपये है और इनमें से 5.5 करोड़ से अधिक को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) का फायदा मिल रहा है। देश के गरीबों के बैंकिंग सेवा से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने 2014 में यह योजना लॉन्च की थी।

इस बीच पीएम मोदी ने देश में जनधन खातों की संख्या 50 करोड़ के पार पहुंचने की उपलब्धि पर एक ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, 'यह एक बड़ी उपलब्धि है। यह खुशी की बात है कि इनमें से आधे से अधिक अकाउंट्स नारी शक्ति के हैं। गांवों और कस्बों में 67 परसेंट अकाउंट्स खोले गए हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वित्तीय समावेश का फायदा देश के हर कोने तक पहुंचे।'

जन धन योजना के फायदे

वित्तीय समावेशन यानी फाइनेंशियल इनक्लूजन पर राष्ट्रीय मिशन यानी प्रधानमंत्री जनधन योजना की शुरूआत 28 अगस्त 2014 को हुई थी। पिछले नौ साल में इसने देश की वित्तीय तस्वीर बदलकर रख दी है। इस योजना में अकाउंट खोलने वालों के कई फायदे मिलते हैं।
सबसे बड़ी बात है कि इसमें मिनिमम बैलेंस का झंझट नहीं है। इसके अलावा इसमें फ्री रुपे डेबिट कार्ड, 2 लाख रुपये का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस और 10 हजार रुपये तक की ओवरड्रॉफ्ट सुविधा भी मिलती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.