नंबर-3 इकॉनमी और तीसरा कार्यकाल ग्‍लोबल एक्‍सपो में सबने सुनी मोदी की 'गारंटी'

Updated on 03-02-2024 12:57 PM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बड़ी गारंटी ली। उन्‍होंने कहा कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और उनकी सरकार के 'तीसरे कार्यकाल' में यह निश्चित रूप से दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। पीएम ने यहां 'भारत मोबिलिटी ग्‍लोबल एक्‍सपो' में उद्योगपतियों को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि वाहन और वाहन कलपुर्जा उद्योग को भारत को वैश्विक आर्थिक शक्ति बनाने में अहम भूमिका निभानी होगी।

ट्रक और टैक्‍सी ड्राइवरों के लिए ऐलान

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने ट्रक और टैक्सी चालकों के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे पहले चरण में 1,000 आधुनिक विश्राम गृह बनाए जाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा, 'भारत लगातार गतिशील है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक तरह से यह भारत के परिवहन क्षेत्र के लिए स्वर्णिम काल की शुरुआत है।'
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। भारत का हमारी सरकार के तीसरे कार्यकाल में दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनना निश्चित है।’ देश में आम चुनाव अप्रैल-मई में होने वाले हैं।

परिवहन क्षेत्र नई ऊंचाइयां हासिल करेगा

मोदी ने कहा कि उनकी सरकार के पहले कार्यकाल में बैटरी और इलेक्ट्रिक वाहनों पर उनका विशेष ध्यान रहा था। दूसरे कार्यकाल में इस दिशा में अच्छी प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार के तीसरे कार्यकाल में परिवहन क्षेत्र नई ऊंचाइयां हासिल करेगा। वर्ष 2014 के पहले करीब 10 साल में 12 करोड़ वाहन बिके थे। लेकिन 2014 के बाद से देश में 21 करोड़ से अधिक वाहन बेचे जा चुके हैं। दस साल पहले सालाना करीब 2,000 इलेक्ट्रिक वाहन ही बिक रहे थे। जबकि अब 12 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बेचे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में यात्री वाहनों के मामले में लगभग 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

भविष्‍य की जरूरतों पर ध्‍यान

पीएम बोले कि भारत भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नई नीतियां बना रहा है। उन्होंने एक दिन पहले पेश अंतरिम बजट में ढांचागत व्यय को बढ़ाकर 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक किए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि इससे भारत के परिवहन क्षेत्र के लिए नए अवसर पैदा हुए हैं। मोदी ने उद्योग जगत से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कच्चे माल का उपयोग करके बैटरी बनाने के लिए अनुसंधान और विकास को आगे बढ़ाने को भी कहा। उन्होंने कहा, 'भारत में उपलब्ध कच्चे माल से बैटरी बनाने के लिए शोध क्यों नहीं किया जाता? वाहन क्षेत्र को हरित हाइड्रोजन और एथनॉल में भी अनुसंधान करना चाहिए।'

अटल सुरंग से लेकर अटल सेतु तक का किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में भारत की प्रगति का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘हम समुद्र और पहाड़ों को चुनौती देते हुए रिकॉर्ड समय में ‘इंजीनियरिंग करिश्मा’ तैयार कर रहे हैं। अटल सुरंग से लेकर अटल सेतु तक भारत का ढांचागत विकास नए रिकॉर्ड बना रहा है। पिछले 10 साल में, 75 नए हवाई अड्डे बनाये गये हैं। लगभग चार लाख ग्रामीण सड़कें बनाई गई हैं।’ उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 10 वर्षों में सरकार के प्रयासों से लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं और एक नया मध्यम वर्ग उभर रहा है और साइकिल, दोपहिया एवं चार पहिया जैसे परिवहन के साधन उनकी पहली जरूरत बने हैं।

महाशक्ति बनने की दहलीज पर...

मोदी ने कहा, 'हमारी सरकार की गति और पैमाने ने भारत में गतिशीलता की परिभाषा ही बदल दी है।' उन्होंने कहा कि भारत अब एक वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनने की दहलीज पर है। अगले 25 वर्षों में गतिशीलता क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और उद्योग से इन संभावनाओं का पूरी तरह से उपयोग करने के लिए खुद को तेजी से बदलने का आग्रह किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.