सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत एनएसएस छात्रों ने किया सफाई अभियान

Updated on 10-10-2025 12:42 PM

सूरजपुर। शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र कुमार जायसवाल के संचालन तथा शिक्षक रामनिवास पटेल के सहयोग से यह अभियान महाविद्यालय परिसर से लेकर बिहारपुर बस स्टैंड चौक तक चलाया गया।

इस मार्ग पर कई मोड़ होने के कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सड़क किनारे उगे बड़े-बड़े झाड़ियों के कारण वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते थे, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती थी। एनएसएस इकाई के छात्र-छात्राओं ने इन झाड़ियों को साफ कर मार्ग को सुगम बना दिया है, जिससे अब सड़क पर दृश्यता बेहतर हो गई है और दुर्घटना की संभावना में कमी आएगी।

अभियान में 42 एनएसएस स्वयंसेवक, कार्यक्रम अधिकारी, और 2 शिक्षक मिलाकर कुल 45 सदस्यों की टीम ने एकजुट होकर योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को स्वल्पाहार कराया गया, जिसकी व्यवस्था शिक्षक पिंटू कुमार गुप्ता एवं स्वयंसेवक शिवम तिवारी द्वारा की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.