रूस पहुंचे NSA अजीत डोभाल, मॉस्को में पुतिन के खास पेत्रुशेव से की मुलाकात, जानें क्या हुई बात

Updated on 25-04-2024 01:06 PM
मॉस्को: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने बुधवार को रूस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार निकोलाई पेत्रुशेव से इस महीने दूसरी बार मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की और आपसी हितों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। मॉस्को में स्थित भारतीय दूतावास ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि डोभाल ने सेंट पीटर्सबर्ग में सुरक्षा मामलों के लिए जिम्मेदार उच्चाधिकारियों की 12वीं अंतरराष्ट्रीय बैठक के मौके पर पेत्रुशेव के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।

पोस्ट में कहा गया है, "दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की और आपसी हितों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।" डोभाल ने 22 मार्च को मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल में हुए बर्बर आतंकी हमले की निंदा की थी और इस खतरे से निपटने में दोहरे मानदंडों से बचने का आह्वान किया था। इस महीने की शुरुआत में, डोभाल ने अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों की सुरक्षा परिषदों के सचिवों की 19वीं वार्षिक बैठक के मौके पर पेत्रुशेव से मुलाकात की थी।

अजीत डोभाल ने रूसी संघ की सुरक्षा परिषद के सचिव द्वारा आयोजित ब्रिक्स एनएसए की बैठक में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में निकट सहयोग और सीमा पार योजना, वित्त पोषण और आतंकवादी कृत्यों के निष्पादन को रोकने के लिए ठोस कार्रवाई का आह्वान किया। डोभाल ने समावेशी आर्थिक विकास के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी का उपयोग करने की भारत की नीति को रेखांकित किया और इंफॉर्मेश सिक्योरिटी को सुनिश्चित करने के लिए एक खुले, स्थिर, सुरक्षित, विश्वसनीय और समावेशी ढांचे के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग का आह्वान किया।

डोभाल ने इस बैठक के इतर कई देशों के उच्चस्तरीय अधिकारियों के साथ भी मुलाकात की। अजीत डोभाल ने ब्राजील के राष्ट्रपति के मुख्य सलाहकार महामहिम सेल्सो अमोरिम के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान आपसी हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके अलावा डोभाल ने म्यांमार के एनएसए एडमिरल मो आंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की और म्यांमार की वर्तमान स्थिति और भारत द्वारा वित्त पोषित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के बारे में बात की। उन्होंने भारत-म्यांमार सीमा पर हाल के घटनाक्रमों पर भी चर्चा की, जिसमें सुरक्षा, शरणार्थियों, विकास परियोजनाओं आदि से संबंधित मुद्दे शामिल थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.