अब टैक्स में राहत के लिए नहीं करना होगा बजट का इंतजार! जानिए क्या है नए इनकम टैक्स बिल में खास

Updated on 12-02-2025 03:15 PM
नई दिल्ली: 64 साल पुराना इनकम टैक्स कानून बदलने जा रहा है। सरकार नया इनकम टैक्स बिल लेकर आ रही है। माना जा रहा है कि इसे कल यानी गुरुवार को संसद में पेश किया जा सकता है। इस बीच इसका मसौदा सामने आया है जो 600 से ज्यादा पन्नों का है। इस नए कानून को इनकम टैक्स एक्ट 2025 कहा जाएगा और इसे अप्रैल 2026 से लागू किया जा सकता है। प्रस्तावित कानून में फाइनेंशियल ईयर के पूरे 12 महीने को टैक्स ईयर कहा जाएगा जबकि एसेसमेंट ईयर शब्द का यूज नहीं होगा। सूत्रों का कहना है कि टैक्सपेयर्स और एक्सपर्ट्स से मिलने वाली प्रतिक्रिया के आधार पर इस बिल में संशोधन किया जा सकता है। कैबिनेट ने पिछले हफ्ते इस बिल को मंजूरी दी थी।

इस बिल में इनकम टैक्स से जुड़े प्रावधानों को सरल बनाने, अनावश्यक प्रावधानों को हटाने और भाषा को आम आदमी के लिए अधिक अनुकूल बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। पुराने कानून से हजारों प्रावधानों को नए कानून में हटा दिया गया है। 1961 में बने पुराने कानून में कई ऐसी धाराएं हैं जिन्हें पिछले कुछ वर्षों में आयकर अधिनियम से हटा दिए जाने के कारण अनावश्यक बना दिया गया है। हालांकि इसमें कई ऐसे मुद्दों को शामिल नहीं किया गया है जिनकी भाषा में बदलाव मुकदमेबाजी का कारण बन सकता है। इसकी वजह यह है कि टैक्सपेयर्स कई मामलों में नई व्याख्या चाहेंगे।

टैक्सपेयर्स के लिए क्या है खास


बूटा शाह एंड कंपनी के पार्टनर हर्ष बूटा ने कहा कि नया IT बिल कोई नया टैक्स नहीं लाएगा। यह टैक्स अनुपालन को आसान बनाएगा। अब इनकम टैक्स में बदलाव या राहत के लिए बजट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सरकार खुद आदेश जारी करके बदलाव कर सकेगी। नए IT बिल का जोर गैर-कानूनी कामों पर स्क्रूटनी कम करने पर होगा। इससे ईमानदार टैक्सपेयर्स को परेशानी नहीं होगी। और मुकदमेबाजी भी कम होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.