अब सस्ता होगा टीवी देखना, कम आएगा केबल का बिल, TRAI ने सरकार से की ये सिफारिश

Updated on 22-08-2023 01:34 PM
नई दिल्ली: देश में बढ़ती महंगाई से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब आने वाले समय में आपका केबल का बिल कम हो सकता है। टीवी देखना सस्ता हो जाएगा। दरअसल ट्राई ने FY27 के बाद DTH लाइसेंस शुल्क खत्म करने की सरकार से सिफारिश की है। टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑथर ऑफ इंडिया ने सरकार से सिफारिश की है कि डीटीएच ऑपरेटरों के लिए वित्तीय वर्ष 2026-2027 से लाइसेंस शुल्क समाप्त कर देना चाहिए, जिससे वह लॉन्ग टर्म में अच्छा परफॉर्म कर पाएं। इसके अलावा ट्राई ने सरकार को लिखे लेटर में ये भी कहा है कि आने वाले तीन वर्षों में डायरेक्ट-टू-होम (DTH) ऑपरेटरों के लिए लाइसेंस शुल्क को शून्य तक लाया जाना चाहिए। इसे धीरे-धीरे खत्म करने की ओर काम किया जाना चाहिए।

इस वजह से की सिफारिश
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने तर्क दिया है कि डीटीएच प्लेटफार्मों को अन्य रेग्युलेटेड और अन रेग्युलेटेड वितरण प्लेटफार्मों जैसे मल्टी-सिस्टम ऑपरेटरों (एमएसओ), हेडएंड इन द स्काई (एचआईटीएस) ऑपरेटरों, आईपीटीवी प्रदाताओं, डीडी फ्री डिश और ओटीटी सेवाओं के समान माना जाना चाहिए। किसी भी लाइसेंस शुल्क का भुगतान न करें।

कम हो रही संख्या

पिछले कुछ वर्षों में, डीटीएच क्षेत्र में डीडी फ्री डिश, प्रसार भारती के मुफ्त डीटीएच प्लेटफॉर्म और ओटीटी प्लेटफार्मों के कारण पिछड़ता जा रहा है। मार्च 2023 तक, चार पे डीटीएच प्लेटफार्मों का सक्रिय ग्राहक आधार 65.25 मिलियन था। डायरेक्ट-टू-होम (DTH) सब्सक्राइबर्स की संख्या कम हो रही है।

DTH लाइसेंस शुल्क कम करने की मांग

जब तक लाइसेंस शुल्क शून्य नहीं हो जाता, ट्राई ने सिफारिश की है कि डीटीएच लाइसेंस शुल्क वर्तमान में 8% से घटाकर एग्जेस्टेड ग्रॉस रेवेन्यु (एजीआर) का 3% कर दिया जाए। डीटीएच इंडस्ट्री लंबे समय से मांग कर रही है कि जब लाइसेंस शुल्क की बात आती है तो डीटीएच और अन्य वितरण प्लेटफार्मों के बीच एक समान अवसर होना चाहिए। उद्योग के अनुमान के अनुसार, वर्तमान में, निजी डीटीएच ऑपरेटर लाइसेंस शुल्क के रूप में सालाना 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान करते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.