अब ओटीटी पर हिंदी में देख‍िए ब्‍लॉकबस्‍टर '2018' मूवी, केरल में भड़के थ‍िएटर मालिक

Updated on 07-06-2023 08:42 PM
टोविनो थॉमस की ब्‍लॉकबस्‍टर मलयालम फिल्‍म '2018' ओटीटी पर अचानक रिलीज हो गई है। एक ओर जहां यह एक्‍टर से फैंस के लिए सरप्राइज है, वहीं सिनेमाघर मालिकों का इस पर गुस्‍सा फूट पड़ा है। केरल के फिल्‍म एग्‍जीबिटर्स यूनाइटेड ऑर्गेनाइजेशन (FEUOK) ने फैसला किया है कि वो अब थ‍िएटर्स में फिल्‍म की स्‍क्रीनिंग बंद कर देंगे। जूड एंथनी जोसेफ के डायरेक्‍शन में बनी यह सर्वाइवल थ्र‍िलर फिल्‍म बीते महीने 5 मई को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ऐसे में 33 दिन बाद ही यह फिल्‍म अचानक ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। दिलचस्‍प बात यह है कि 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी '2018' बॉक्‍स ऑफिस पर 33 दिनों में 93 करोड़ रुपये के करीब कमाई कर चुकी है।

बॉक्‍स ऑफिस पर '2018' की सफलता से मलयालम फिल्‍म इंडस्‍ट्री को बड़ा फायदा हुआ है। खास बात यह है कि ओटीटी प्‍लेटफॉर्म Sony LIV पर फिल्‍म की रिलीज को लेकर कोई तारीख नहीं बताई गई थी। केरल में साल 2018 में आई बाढ़ के प्‍लॉट पर बनी इस फिल्‍म को खूब तारीफ मिल चुकी है। ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर फिल्‍म को मलयालम के साथ ही तमिल, तेलुगू, कन्‍नड़ और हिंदी, पांचों भाषाओं में रिलीज किया गया है। FEUOK की नाराजगी इस बात को लेकर है कि जब फिल्‍म थ‍िएटर में बढ़‍िया कमाई कर रही थी, तो इसे ओटीटी पर लाने की क्‍या जरूर थी। बीते रविवार को भी इस फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर 1.9 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है।

'2018' फिल्‍म की कास्‍ट और कहानी

2018 Movie Cast and Stoey: जूड एंथनी जोसेफ के डायरेक्‍शन में बनी '2018' में टोविनो थॉमस के साथ इंद्रन्स, कुंचाको बोबन, अपर्णा बालमुरली, विनीत श्रीनिवासन, आसिफ अली, लाल, नारायण, तन्वी राम, शशिवाड़ा, कलैयारसन, अजू वर्गीस, सिद्दीकी और जॉय मैथ्यू प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी न सिर्फ रोमांचक है, बल्‍क‍ि यह विनाशकारी बाढ़ के कारण लोगों की जिंदगी में आए बदलाव को भी इमोशनल तरीके से दिखाती है।

OTT पर कब और कैसे देखें '2018' मूवी

When and Where to Watch 2018 Movie: मलयालम फिल्‍म '2018' ओटीटी प्‍लेटफॉर्म Sony LIV पर रिलीज हुई है। इसे देखने के लिए आपके मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट या स्‍मार्ट टीवी में सोनी लिव का ऐप होना चाहिए। साथ ही आपको इसे देखने के लिए ओटीटी प्‍लेटफॉर्म का सब्‍सक्रिप्‍शन भी लेना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.