अब यात्रा होगी और भी सुगम, भोपाल से मुंबई जाने वाली ट्रेनों में लगाए जाएं अतिरिक्त कोच

Updated on 21-05-2024 07:37 AM
भोपाल। भोपाल से मुंबई जाने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने के लिए सोमवार को विधायक आरिफ मसूद ने मंडल रेल प्रबंधक को पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि हज यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाए जाएं।जल्द ही हज यात्रा प्रारंभ होने जा रही है, जिसमें शामिल होने के लिए भोपाल एवं आसपास के जिलों के यात्री भोपाल मंडल से चलने वाली ट्रेनों से भोपाल-मुंबई की यात्रा करते हैं। ट्रेनों में सीटें सीमित होने के चलते हज यात्रियों के टिकट कन्फर्म नहीं हो पाते, जिस कारण उनको भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

हज के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 30 मई से छह जून तक भोपाल से मुंबई जाने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने का प्रबंध किया जाए, जिससे हज यात्रियों को सुविधा मिल सके।

स्टेशनों पर 31 अवैध वेंडरों को पकड़ा, धारा 144 के तहत हुई कार्रवाई

अवैध रूप से स्टेशनों पर खाना बचाने वाले वेंडरों ने खिलाफ रेलवे ने कार्रवाई की। इस दौरान भोपाल मंडल के पांच मुख्य स्टेशनों और ट्रेनों की जांच की गई। इस दौरान 31 अवैध वेंडरों को पकड़ा गया। साथ की रेल सुरक्षा बल को कार्रवाई के लिए सौंप दिया। वहीं, रेल सुरक्षा बल द्वारा अवैध वेंडरों पर रेल अधिनियम की धारा 144 के तहत कार्रवाई की गई।

भोपाल मंडल में वाणिज्य विभाग के निरीक्षकों और टिकट चेकिंग स्टाफ ने रेल सुरक्षा बल के साथ मिलकर स्टेशन और ट्रेनों में अनधिकृत वेंडिंग के खिलाफ कार्रवाई की। इसमें वेंडरों के क्यूआर कोड युक्त परिचय पत्रों की जांच की गई। यह अभियान भोपाल, इटारसी, बीना, गुना, हरदा स्टेशन पर चलाया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि भोपाल मंडल रेल यात्रियों को उच्च गुणवत्ता की खानपान सामग्री उपलब्ध करवाने एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्टेशन एवं यात्री ट्रेनों में अनधिकृत वेंडिंग के विरुद्ध सात दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रेलवे परिसर में सुरक्षा और सेवा की गुणवत्ता को बनाए रखना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.