अब भारत नहीं यह देश है सोने की चिड़िया, गोल्ड रिजर्व में दूर-दूर तक कोई नहीं है टक्कर में

Updated on 19-01-2024 02:02 PM
नई दिल्ली: किसी जमाने में भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। एक अनुमान के मुताबिक भारतीय घरों में करीब 25,000 टन सोना है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के किस देश भंडार में सबसे ज्यादा सोना भरा है। इसका जवाब है अमेरिका। दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देश अमेरिका के सरकारी खजाने में 8,133.46 टन सोना है जिसकी कीमत करीब 489,133.74 मिलियन डॉलर है। इस मामले में दुनिया का कोई देश अमेरिका के आसपास भी नहीं है। जैसे लोग अपने पोर्टफोलियो में गोल्ड रखते हैं वैसे ही देश भी अपने भंडार में सोना रखते हैं ताकि मुसीबत के समय इसका इस्तेमाल किया जा सके। हाल के दिनों में सभी देशों के केंद्रीय बैंकों ने सोने की जमकर खरीद की है।

अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व जर्मनी के पास है। इस यूरोपीय देश के केंद्रीय बैंक के खजाने में 3,352.65 टन सोना है जिसकी कीमत 201,623.07 मिलियन डॉलर है। सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व वाले देशों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर इटली का नाम है। इसके पास 2,451.84 टन सोना है जिसकी कीमत 147,449.64 मिलियन डॉलर है। फ्रांस के पास 2,436.88 टन गोल्ड है जिसका मूल्य 146,551.80 मिलियन डॉलर है। इस लिस्ट में पांचवां नंबर रूस का है जिसके पास 2,332.74 टन सोना पड़ा है। यूक्रेन पर हमले से पहले रूस ने दूसरे देशों के पास पड़े अपने सोने के भंडार को स्वदेश मंगाया था। उसके गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 140,287.50 मिलियन टन है।

भारत के पास कितना सोना है

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी वाला देश चीन इस लिस्ट में छठे नंबर पर है। उसके पास 2,191.53 टन सोने का भंडार है जिसकी कीमत 131,795.43 मिलियन डॉलर है। चीन ने हाल में अपने गोल्ड रिजर्व में तेजी से बढ़ोतरी की है। यूरोप के छोटे से देश स्विट्जरलैंड के पास 1,040 टन सोना है जिसकी कीमत करीब 62,543.91 मिलियन डॉलर है। इस लिस्ट में जापान आठवें नंबर पर है। उसके पास 845.97 टन सोना है जिसकी कीमत 50,875.51 मिलियन डॉलर है। भारत इस लिस्ट में नौवें नंबर पर है। भारत के पास 800.78 टन गोल्ड है जिसकी कीमत 48,157.71 मिलियन डॉलर है।
नीदरलैंड भी टॉप 10 में शामिल है। इस यूरोपीय देश के पास 612.45 टन गोल्ड है जिसकी कीमत 36,832.02 मिलियन डॉलर है।

आखिर सोना क्यों खरीद रहे बैंक

दुनियाभर के सेंट्रल बैंकों ने पिछले लगातार दो साल 1000 टन से ज्यादा सोना खरीदा है। जानकारों का कहना है कि डॉलर की गिरती परचेजिंग पावर से बचने के लिए सोना सबसे बेहतर है। पिछले 110 साल से ऐसा होता आया है और आगे भी होता रहेगा। जब करेंसी और इकॉनमी को खतरा होता है तो भी सेंट्रल बैंक बड़े पैमाने पर सोना खरीदते हैं। अमेरिका, चीन और यूरोप के कई देशों में मंदी की आशंका बनी हुई है। खासकर चीन आर्थिक मोर्चे पर कई दिक्कतों का सामना कर रहा है। अगर चीन की इकॉनमी डूबती है तो इसका असर पूरी दुनिया पर देखने को मिल सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.