अब केवल PoK पर बात होगी... जयशंकर ने पाकिस्तान को नींद से जगाया, सुनाया कॉफी वाला मुहावरा

Updated on 06-05-2023 06:51 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तानियों को जिस बात का डर था, वही हुआ। गोवा में SCO समिट के लिए आए बिलावल भुट्टो जरदारी को विदेश मंत्री जयशंकर ने खूब सुनाया। बैठक में खुलकर सीमापार आतंकवाद का मुद्दा उठा और बाद में एस. जयशंकर ने पाक विदेश मंत्री को आतंकी इंडस्ट्री का प्रवक्ता तक कह डाला। भारत से जाते-जाते बिलावल कश्मीर का मुद्दा उछालने से नहीं चूके। जयशंकर ने भुट्टो के लिए कॉफी वाला मुहावरा बोलते कहा, '...370 अब हिस्ट्री बन चुका है। जितनी जल्दी लोगों को यह एहसास हो जाएगा, उनके लिए उतना अच्छा होगा... बात तो अब पीओके पर पाकिस्तान के जबरन कब्जे की होगी।' जयशंकर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इससे पहले एससीओ समिट में द्विपक्षीय मुद्दों को उठाने की पाबंदियों के चलते भारत और पाकिस्तान के मंत्रियों ने इशारों में अपनी बात कही। हालांकि जयशंकर आतंकवाद पर चीन के सामने पाकिस्तान के विदेश मंत्री को सुनाते रहे।

370 पर मैं आपको अंग्रेजी में जवाब दे रहा हूं क्योंकि मेरे पास एक फ्रेज है। WAKE UP AND SMELL THE COFFEE (सच्चाई को स्वीकार करो) 370 अब हिस्ट्री बन चुका है।

दो हफ्ते में कश्मीर में दूसरा आतंकी हमला हुआ है। इस महीने के आखिर में श्रीनगर में जी20 की बैठक भी होनी है। विदेश मंत्री ने हिंदी में कहा कि पाकिस्तान का न तो जी20 से कोई लेना देना है और न श्रीनगर से। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में जी20 मीटिंग की मेजबानी करना स्वाभाविक है। मोदी के 'मिसाइल मिनिस्टर' कहे जाने वाले जयशंकर ने आगे कहा, 'जम्मू-कश्मीर को लेकर केवल एक मुद्दे पर बात होगी और वह है पीओके पर पाकिस्तान के जबरन कब्जे का मुद्दा। वे कब इसे खाली करेंगे?'

बिलावल ने पाकिस्तानी मीडिया से भारत से संबंधों और बातचीत पर काफी कुछ कहा है। ऐसे में जयशंकर मीडिया के सामने आए तो उन्होंने कहा कि आतंकवाद के शिकार लोग टेररिज्म पर चर्चा करने के लिए आतंकवाद के अपराधियों के साथ नहीं बैठते हैं। बिलावल के भारत दौरे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान के मिनिस्टर एससीओ सदस्य देश के विदेश मंत्री के रूप में भारत आए थे और यह बहुपक्षीय कूटनीति का हिस्सा है। इसमें इससे ज्यादा कुछ मत देखिए। वैसे भी, पहले से माना जा रहा था कि भारत बिलावल के दौरे को ज्यादा तवज्जो नहीं देगा। पाकिस्तान के राजनयिक आशंका जता रहे थे कि बिलावल को गोवा में काफी कुछ सुनना पड़ सकता है और हुआ भी कुछ वैसा ही।

जयशंकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ही पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी अपने मुल्क के लिए लौट चुके थे। इससे पहले गोवा मीटिंग में भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में दूरी देखने को मिली। जयशंकर ने नमस्ते कर बिलावल का औपचारिक वेलकम किया। फोटो सेशन में भी दोनों एक दूसरे से काफी दूर दिखाई दिए। न हाथ मिले, न गर्मजोशी का एहसास हुआ। आतंकवाद पर बिलावल कई ऐंगल से बोलते गए तो जयशंकर ने जवाब दिया कि पाकिस्तान की विश्वसनीयता उसके विदेशी मुद्रा भंडार से भी तेज रफ्तार से गिर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.