राहतगढ़ क्षेत्र वासियों के लिए अब राहत भी और सुविधा भी : जस्टिस श्री संजय द्विवेदी

Updated on 03-08-2024 06:43 PM

राहतगढ़ में लिंक कोर्ट के शुभारंभ पर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर के जस्टिस श्री संजय द्विवेदी ने कहा कि राहतगढ़ क्षेत्र वासियों के लिए इस क्षेत्र के नाम के ही अनुरूप राहत और एक बड़ी सुविधा मिली है। यहां शुरू किया जा रहा लिंक कोर्ट क्षेत्र के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगा। यहां माह में 15 दिनों के लिए कोर्ट लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया एक सामूहिक प्रयास है, जिसे सफल बनाने में सभी का सहयोग आवश्यक है। यहां नियुक्त किए गए न्यायाधीश श्री राहुल सोनी पर सभी की आशाओं पर खरा उतरने की जिम्मेदारी होगी। सफलता के लिए जज और अधिवक्ता दोनों के बीच समन्वित प्रयास तथा संतुलन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जज और अधिवक्ता दोनों को ही न्यायालयीन प्रक्रिया में मर्यादित रहने की आवश्यकता होती है। जिस प्रकार जब तक समुद्र मर्यादित रहता है तब तक सब संतुलित रहता है और मर्यादा लांघ देने पर तूफान आ जाता है, उसी प्रकार न्यायपालिका में भी मर्यादा और संतुलन आवश्यक है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि लिंक कोर्ट मिलने से राहतगढ़ क्षेत्र की करीब बीस वर्ष पुरानी लंबी मांग को आज मूर्त रूप मिला है। इस कोर्ट के माध्यम से क्षेत्रवासियों को सरल, सुगम और शीघ्र न्याय मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप हमारे प्रयास हैं कि न्याय व्यवस्था सुलभ और सस्ती हो। उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक, छोटे-छोटे कस्बों तक न्याय की सुविधा मिले इसी परिपेक्ष्य में यह लिंक कोर्ट शुरू की गई है। उन्होंने अधिवक्ताओं सहित क्षेत्र की जनता को आश्वस्त किया कि यहां किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। वकीलों के लिए भी उचित व्यवस्था की जाएगी। वकीलों के स्थान और न्यायालय भवन के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लिंक कोर्ट के माध्यम से जहां एक ओर लोग उनके ही क्षेत्र में न्यायालयीन कार्य करा सकेंगे वहीं दूसरी ओर कई लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट जज श्री एमके शर्मा ने कहा कि श्री गोविंद सिंह राजपूत के विशेष प्रयासों से ही यह कोर्ट अस्तित्व में आया है। लंबे समय से उठ रही मांग कभी स्थान अनुपलब्धता तो कभी अनुमति न मिल पाने के कारण मूर्त रूप नहीं ले पा रही थी। लेकिन मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के जस्टिस तथा पोर्टफोलियो जज, सागर जस्टिस श्री संजय द्विवेदी के सकारात्मक मार्गदर्शन और मंत्री श्री राजपूत के प्रयासों से यह संभव हो सका।

कार्यक्रम में जन-प्रतिनिधि, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री संदीप उइके, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह राजपूत, श्री राजेश पांडे स्टेट बार काउंसिल मेंबर, श्रीमती रश्मि रितु जैन स्टेट बार मेंबर सहित अधिवक्ता गण और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 July 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र में रास्ता पूछने के बहाने एक होमगार्ड जवान से लूट करने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने मुस्तैदी…
 12 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने वाले कुख्यात सांसी गैंग के एक शातिर बदमाश को भोपाल जीआरपी ने 11 साल बाद गिरफ्तार कर…
 12 July 2026
भोपाल । भोपाल और इंदौर को मेट्रोपॉलिटन रीजन घोषित किया जा चुका है। प्राधिकरण के गठन के नियम तैयार हो गए हैं और इसे ग्राम व नगर निवेश के अधिकार…
 12 July 2026
भोपाल। भोपाल रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित और निर्बाध संचालन के लिए रेलवे एक नई तकनीक अपनाने जा रहा है। ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन पर पक्षियों के बैठने और…
 12 July 2026
 भोपाल। किसी समय चीन में बने पर्दे, ब्लैंकेट, कंफर्टर सहित हैंडलूम कपड़ा लोगों की पहली पसंद थे। अब तस्वीर बदल गई है। अब स्वदेशी उत्पाद धूम मचा रहे हैं। चीनी…
 12 July 2026
मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के सहायक अभियंता (अस्सिटेंट इंजीनियर) प्रशिक्षुओं ने 132 केवी भोपाल–बगरोदा ट्रांसमिशन लाइन पर फ्लैशओवर से प्रभावित डिस्क इंसुलेटर के रिप्लेसमेंट के लिये लिए गए शटडाउन कार्य…
 12 July 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जो हमें जीवन दें, सद्मार्ग पर ले जाए, वह सदैव वंदनीय है। हमारे लिए प्रकृति ही परमेश्वर के स्वरूप है, क्योंकि यह…
 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
Advt.