अब जमानतदार को भी होगी जेल, करेंगे वसूली

Updated on 13-12-2022 08:35 PM
अब राजधानी में अपराधियों की जमानत लेने वालों की खैर नहीं हैं। यदि अपराधी ने जमानत के दौरान अपराध किया तो जमानतदार से वसूली की जाएगी और राशि नहीं भरने की हालत में उसको जेल भी भेजा जा सकता है। इसी के साथ शहर में अपराधों का ग्राफ घटाने जेल में बंद कैदियों को पेरौल भी कम ही हालातों में दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि कमिश्नोरेट सिस्टम लागू होने के बाद बीते एक साल में महज नौ ही कैदियों की पेरौल मंजूर की गई है।

पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर ने बताया कि शहर में अपराधों का ग्राफ और अधिक घटाने के लिए कमिश्नर कोर्ट के माध्यम से प्रतिबंधात्म धाराओं में की गई कार्रवाई और बोंड उल्लंघन करने वालों से बांड राशि की वसूली की जाएगी। इतना ही नहीं अदत्न अपराधियों की जमानत लेने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल पुलिस कमिश्नर कोर्ट में थाना प्रभारी इस्तगासा भेजते है। अनआवेदक से जवाब मांगकर अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाता है। अगर अपराध सिद्ध पाया जाता है तो उससे बॉन्ड भरावाया जाता है। अगर कोई बॉन्ड का उल्लंघन करता है तो उसको जेल भेज दिया जाता है। कमिश्नर कोर्ट में आरोपी को अपनी पैरवी करने के लिए वकील को लाने का अधिकार होता है।

हालांकि किसी भी विटनेस का क्रॉस एग्जामिनेशन नहीं किया जाता है। एसीपी और डीसीपी कोर्ट समानांतर चलती है। इसकी अपील सीधे सेशन कोर्ट में रहती है। हमारा मकसद किसी को जेल भिजवाना नहीं है, हमारा उद्देश्य आपराधिक घटनाओं को रोकना है।

अपराधियों को नहीं दी जा रही पेरौल

कमिश्नर आॅफिस से पूरे एक वर्ष में जेल में बंद कैदियों को अब तक महज नौ दी गई हैं। आदतन अपराधी और पॉक्सो एक्ट में सजा काट रहे कैदियों को कमिश्नर पैरोल नहीं दी जाती है। बाकि हत्या और हत्या के प्रयास मामले में पैरोल दे दी जाती है। साथ ही पहले ही अपराध में सजा काट रहे कैदियों को भी कमिश्नर पैरोल दे दी जाती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.