अब हमीदिया अस्पताल में बिना आपरेशन के दूर होगी जोड़ों के दर्द की समस्या, महज एक इंजेक्शन से दर्द होगा छूमंतर

Updated on 19-04-2024 12:00 PM
भोपाल। अब हमीदिया अस्पताल में जोड़ों के दर्द, साइटिका और सर्वाइकल पेन से आराम मिलेगा। यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीक से बिना कोई चीर-फाड़ किए इस दर्द को दूर किया जा सकेगा। इसे कूल्ड एंबेलेशन तकनीक कहते हैं। इसमें सिर्फ एक नीडल और एआइ बेस्ड प्रोग्राम से लैस मशीन से दर्द को पैदा करने वाली नस को खोजकर उसे जला दिया जाता है। प्रदेश में पहली बार इस एडवांस्ड तकनीक का इस्तेमाल कर मरीज का इलाज किया जा रहा है। मंगलवार को स्लिप डिस्क से पीड़ित 38 साल के प्रकाश बनकर का सफल इलाज किया। दर्द के चलते वे आठ महीने से चलने-फिरने में भी असमर्थ थे।

ऐसे होता है इलाज

अस्पताल के पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ डा. जयदीप सिंह के अनुसार पेन क्लीनिक में बिना चीर-फाड़ किए सुई को दर्द वाली जगह पहुंचाया जाता है। इसके लिए कूल्ड रेडियो फ्रिक्वेंसी एंबेलेशन मशीन का उपयोग किया जाता है। सबसे बड़ी बात यह है कि मरीज को बेहोश करने की जरूरत नहीं होती। निडल को दर्द वाली जगह पर पहुंचाया जाता है। यहां एआइ बेस्ड साफ्टवेयर दर्द के लिए जिम्मेदार नस को देखकर उसे लेजर के माध्यम से जला देता है। यह प्रक्रिया लगभग एक घंटे तक चलती है। जिस हिस्से से सुई डाली जाती है, वहां पर एक टांका लगा दिया जाता है। उसी दिन या दूसरे दिन मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाती है।

इन व्याधियों के उपचार में कारगर

निश्चेतना विभाग के एचओडी डा. आरपी कौशल ने बताया कि इस तकनीक से कमर का दर्द, साइटिका, गर्दन दर्द, घुटना दर्द, कूल्हे के दर्द के साथ रीढ़ की हड्डी में होने वाले दर्द को भी 80 फीसदी तक कम किया जा सकता है। स्पाइन का आपरेशन करा चुके मरीजों के दर्द को भी इस तकनीक से खत्म किया जा सकता है।

देश के कुछ ही अस्पतालों में है यह तकनीक

डॉ. कौशल के मुताबिक इस तकनीक का इस्तेमाल देश के गिने-चुने अस्पतालों में ही होता है। यहां भी इलाज का खर्च तीन से पांच लाख रुपए तक हो सकता है। हमीदिया में सामान्य मरीजों के लिए नाममात्र का खर्च होता है। वहीं आयुष्मान मरीजों के लिए यह सुविधा निश्शुल्क है। सारा दिन सिलाई का काम, घंटों दफ्तरों में कंप्यूटर के आगे बैठ कर काम करने व सारा खेतों में काम करने वाले किसान व मजदूर, घरेलू महिलाएं अथवा घंटों एक पाश्चर में बैठकर काम करने वालों को अक्सर दर्द हो सकता है। यह उपचार ऐसे मरीजों के लिए लाभप्रद हो सकता है।

इन मरीजों को हुआ फायदा

मैं तीन वर्ष से घुटनों के दर्द से परेशान थी, हालत यह थी कि मैं घुटने मोड़ भी नहीं सकती थी। कई अस्पताल में दिखाया, लेकिन सभी ने आपरेशन की सलाह ही दी। हमीदिया के पेन क्लीनिक में मंगलवार को एक घंटे की छोटी सी सर्जरी के बाद अब दर्द पूरी तरह चला गया है।

- शशि बघेल, 42 वर्ष, भोपाल

मैं पांच साल से साइटिका के दर्द से पीड़ित था। दर्द इतना रहता था कि चलना भी दूभर था। दर्द के दौरान सिर्फ दर्दनिवारक दवाएं ही सहारा थीं। हमीदिया अस्पताल में ओपीडी में दिखाया तो पेन क्लीनिक में जाने की सलाह दी। यहां आपरेशन के बाद अब दर्द लगभग खत्म सा हो गया है।

कैलाश अहिरवार, 49 वर्ष, टीकमगढ़



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.