भोपाल मेट्रो रूट पर अब उत्तर विधायक की आपत्ति:कहा- शाही कब्रिस्तान से न गुजरे मेट्रो; रूट में बदलाव करें

Updated on 10-02-2026 11:50 AM
भोपाल, भोपाल में मेट्रो के ऑरेंज लाइन के फेज-2 के रूट पर अब उत्तर विधायक आतिफ अकील ने आपत्ति उठाई है। भोपाल टॉकीज के पास स्थित शाही कब्रिस्तान में से अंडरग्राउंड रूट निकलने पर विधायक अकील ने मेट्रो कॉरपोरेशन के अफसरों से कहा कि क्या मेट्रो के लिए कब्रिस्तान में ही जगह मिली है? यहां हमारे बाप-दादा दफन है। कई कब्र हैं। इसलिए कब्रिस्तान में से मेट्रो कतई न गुजरे।

विधायक अकील ने बताया कि मेट्रो भोपाल टॉकीज स्थित शाही कब्रिस्तान से होकर न गुजरे, इसके लिए शाही वक्फ बोर्ड ने न्यायालय में केस लगाया था। जिसमें उन्हें स्टे मिला हुआ है। इस स्टे की आगे की सुनवाई के लिए न्यायालय ने कहा कि दोनों पक्ष बैठकर बात कर लें।

इसी सिलसिले में सोमवार को मीटिंग और निरीक्षण किया गया। इस दौरान अफसरों से कहा कि कब्रिस्तानों में से मेट्रो के कार्य को हटाया जाए। इसे कहीं और शिफ्ट किया जाए। इस दौरान मप्र वक्फ बोर्ड के सदस्य हसन जैदी, सदस्य आजम खान एवं मेट्रो अफसर मौजूद थे।

यह है मेट्रो का फेज-2 बता दें कि 21 दिसंबर से भोपाल में ऑरेंज लाइन के प्रायोरिटी कॉरिडोर सुभाषनगर से एम्स के बीच मेट्रो दौड़ने लगी है। अब दूसरे फेज के रूट यानी, सुभाषनगर से करोंद तक का काम चल रहा है। इसकी कुल लंबाई 16.74 किमी है।

दूसरे फेस में सुभाषनगर से करोंद की कुल दूरी 9.74 किमी लंबा है, लेकिन 8.77 किमी में होगा। इसमें से 5.38 Km हिस्से में 6 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनेंगे, जिस पर 650 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस काम की शुरुआत हो चुकी है। पुल बोगदा, ऐशबाग, सिंधी कॉलोनी, डीआईजी बंगला, कृषि उपज मंडी और करोंद चौराहा पर स्टेशन बनेंगे।

वहीं, बाकी 3.39 किलोमीटर रूट अंडरग्राउंड होगा। इसमें 2 मेट्रो स्टेशन भोपाल रेलवे स्टेशन व नादरा बस स्टैंड भी रहेंगे। यह पूरा काम 890 करोड़ रुपए में होगा। इसी रूट को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई है।

भोपाल में ब्लू लाइन के रूट को अंडरग्राउंड करने की मांग इससे पहले सांसद आलोक शर्मा भदभदा से रत्नागिरी तक मेट्रो के ब्लू लाइन प्रोजेक्ट पर आपत्ति जता चुके हैं। यातायात सुरक्षा समिति की बैठक में उन्होंने कहा था कि भारत माता चौराहे से लिली टॉकीज चौराहे तक मेट्रो का रूट अंडरग्राउंड हो।

विधायक भगवानदास सबनानी ने भी सहमति जताई थी। हालांकि, इस रूट पर काम पिछले 7 महीने से चल रहा है। पिलर भी बनने शुरू हो गए हैं। पूरा रूट एलिवेटेड है। बाद में मेट्रो कॉरपोरेशन ने इस मांग को खारिज भी कर दिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 June 2026
भोपाल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का संचालनालय भोपाल से उज्जैन शिफ्ट करने के बाद अब मोहन सरकार उज्जैन में स्थायी सिंहस्थ मेला कार्यालय शुरू करने जा रही है। इससे संबंधित…
 23 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आजादी के समय देश का विभाजन भारत के इतिहास की बड़ी भूल थी। उन्होंने कहा कि जिस दिन देश आजाद हुआ, उसी दिन…
 23 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इस साल स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में हुए विकास कार्यों और…
 23 June 2026
भोपाल, भोपाल वेस्टर्न बायपास को राज्य स्तरीय साधिकार समिति की मंजूरी मिल गई है। मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में हुई एसएलईसी की मीटिंग में वेस्टर्न बायपास को मंजूरी दी…
 23 June 2026
भोपाल। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर जिला मुख्यालयों पर होने वाले कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेंगे। यह एक तरह से विकास कार्यों के सोशल ऑडिट…
 23 June 2026
भोपाल। राजधानी में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं ने नई तरह की समस्या सामने रखी है।उन्होंने कहा कि उन्हें बिजली की खपत या मीटर की रीडिंग से…
 23 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार बाजार से कर्ज लेने जा रही है, इस बार यह करीब ढाई हजार करोड़ रुपये से ऊपर का है। इसके साथ ही इस फाइनेंशियल ईयर में…
 23 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर के बाद कई विभागों में बड़ी अनियमिता सामने आ रही है। कई स्थानों पर सीनियर्स की जगह बड़े पदों पर…
 23 June 2026
भोपाल। री-नीट 2026 परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) मुख्यालय पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। परीक्षा केंद्रों से एकत्रित…
Advt.